बघीरा के साथ होगा दुश्मन शेरखान, 14 एकड़ क्षेत्र में 400 से ज्यादा दुकानें, द ग्रेट जैमिनी सर्कस और 60 से ज्यादा झूले होंगे
भोपाल।
राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर 15 नवंबर से शुरू हो रहे भोजपाल महोत्सव मेला में बच्चे मोगली के साथ जंगल की सैर करेंगे। जंगल और गुफाओं में मोगली के साथ उनके दोस्त बल्लू, बघीरा, आलसी (अजगर) का, के साथ दुश्मन शेरखान, चालाक टबाकी, चालबाज जैकाल और बंदरों की रानी मासा अपनी टोली के साथ होगी।
यह सब भोजपाल महोत्सव मेला में लगाई जा रही चलचित्र प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगे। यहां जंगलबुक के सभी कैरेक्टर का 3-डी पिं्रट तैयार किया जा रहा है। जंगल, पहाड़, नदी और झरनों के बीच से गुजरकर लोग परिवार और बच्चों के साथ जंगल की सैर करते हुए इन सभी पात्रों की एक्टिविटीज को देख सकेंगे। अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले का यह 9वां वर्ष है। 45 दिनों तक चलने वाले मेले का शुभारंभ 15 नवंबर को शाम 7 बजे से भजन संध्या के साथ होगी। मेले में ट्रेडिशनल मंच, भव्य स्वागत द्वार और सेल्फी जोन होगा, जहां लोग अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर मेले को यादगार बना सकेंगे।
रशियन और अफ्रीकन कलाकार दिखाएंगे करतब
मेले में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस में हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर रफ्तार की दुनिया का बादशाह, बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले होंगे। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस का रोमांच होगा।
सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का संगम है मेला
यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम है। संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि मेले में रंगारंग सांस्कृति आयोजनों में सूफी नाइट, कल्चरल प्रोग्राम के साथ भोजपुरी और बॉलीबुड कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
इनकी रात- दिन की मेहनत से होता है आयोजन
भोजपाल महोत्सव मेले में भेल जनसेवा समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, महेंद्र नामदेव, ज़ाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, चन्दन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दिकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव, वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई, आदि शामिल हैं।
