15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़विविधता में एकता: अमेरिका, रसिया, इंग्लैंड जैसे कई यूरोपीय देशों के भक्तों...

विविधता में एकता: अमेरिका, रसिया, इंग्लैंड जैसे कई यूरोपीय देशों के भक्तों द्वारा भोपाल में हरिनाम संकीर्तन

Published on

भोपाल।

पटेल नगर स्थित इस्कॉन भोपाल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 11 से 13 नवंबर तक हरिनाम नगर संकिर्तन का आयोजन किया गया ! इस दौरान अमेरिका, रुस, इंग्लैंड ब्राज़ील व नीदरलैंड से आये भक्तों ने भरपूर उत्साह के साथ हरे कृष्ण महामंत्र पर संकीर्तन करते हुए विविधता में एकता का संदेश दिया! भक्त गण घंट, करताल व मृदंग का उपयोग करते हुए कीर्तन कर रहे थे! सोमवार को संकीर्तन साईं बाबा बोर्ड चौराहे से शुरू होकर 10 नो मार्केट पर ख़त्म हुआ एवं मंगलवार को भेल जुबली गेट इलाक़े में हुआ!

बुधवार को इसका आयोजन पटेल नगर में होगा! भक्त गण संकीर्तन करते हुए, सभी को आगामी कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को पटेल नगर स्थित इस्कॉन भोपाल में होने वाले श्री श्री गौर राधा वल्लभ की प्राण प्रतिष्ठा का भी निमंत्रण दे रहे थे। संकीर्तन के उपरांत। यशोदा दामोदर भगवान को दीपदान किया गया। इस संकीर्तन का नेतृत्व चितहरि दास, जो की इस्कॉन सेलम से आये है, उनके द्वारा किया गया! उन्होंने बताया कलह के इस युग में केवल हरे कृष्ण महामंत्र की कीर्तन जैसे सरल विधि द्वारा भगवद प्राप्ति की जा सकती है। यह संकीर्तन कलियुग के सभी कलमश का नाश करती है। यह आनंदमई है और सभी जीवों के लिए कल्याण कारी है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...