15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर मंत्री कृष्णा गौर के...

लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर मंत्री कृष्णा गौर के बेटे के साथ ठगी, बैंक को फर्जी आईडी से मेल किया

Published on

भोपाल।

मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर के पोते के साथ ठगी का मामला सामने आया है। कृष्णा गौर के बेटे को साइबर ठगों ने लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर 3 लाख 19 हजार रुपए की ठगी की है। पूरे मामले में भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आकाश गौर ने साइबर क्राइम को सूचना दी थी। इस मामले में साइबर क्राइम की टीम ने फर्जी ईमेल बनाकर बैंक खाते को अनहोल्ड करने के लिए मेल करने वाले आरोपी सैफ अली चाऊस को भोपाल से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सैफ ने साइबर क्राइम का फर्जी मेल आईडी बनाकर बैंक को मेल किया था। बैंक ने जब इस मामले में पुलिस से जानकारी ली गई तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि जालसाज ने रकम पाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते का इस्तेमाल किया। शिकायत के बाद बैंक खाते को होल्ड कराने से पहले ही ठगी का पैसा एक अन्य सहकारी बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लिया गया। बाद में साइबर क्राइम की टीम ने सहकारी बैंक के बारे में जानकारी जुटाकर खाते को फ्रीज कर दिया।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...