9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलदो शतक और फिर लगातार दो डक... हीरो से अचानक जीरो, संजू...

दो शतक और फिर लगातार दो डक… हीरो से अचानक जीरो, संजू सैमसन के बल्ले को किसकी नजर लगी

Published on

सेंचुरियन

टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में लगातार दो शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाने वाले संजू सैमसन की चमक फीकी पड़ गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टी20 में संजू सैमसन शून्य पर आउट हो गए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का यह तीसरा मैच था। इससे पहले दूसरे टी20 में भी संजू सैमसन अपना खाता नहीं खोल पाए। इस तरह संजू सैमसन पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो टी20 फॉर्मेट में लगातार दो शतक लगाने के बाद फिर बैक टू बैक दो मैच में शून्य पर आउट हुए हैं।

संजू सैमसन पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर चकमा खा गए। मार्को येनसन की गेंद पर संजू बिल्कुल भी जज नहीं कर पाए जिसके कारण वह शॉट मिस कर गए। इस तरह टीम इंडिया बिना कोई रन बनाए ही अपना पहला विकेट गंवाया। इससे पहले मैच में भी संजू सैमसन को मार्को येनसन ने ही शून्य पर बोल्ड किया था।

साउथ अफ्रीका ने मैच में जीता टॉस
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच मे मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कप्तान एडेन मार्कराम के इस फैसले को उनके गेंदबाज ने बिल्कुल सही साबित कर टीम इंडिया को पहले ही ओवर में झटका देने का काम किया। हालांकि, इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने मिलकर साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

पहले विकेट के बाद अभिषेक और तिलक ने मिलकर 5 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 60 रन टांग दिए। अभिषेक शर्मा को जो कुछ पारियों से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की हालत खराब करके रख दी। इस तरह पावर प्ले में टीम इंडिया ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...