9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलसिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी, आलोचकों को अभिषेक शर्मा का मुंहतोड़ जवाब,...

सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी, आलोचकों को अभिषेक शर्मा का मुंहतोड़ जवाब, खुशी से झूम रहीं होगीं काव्या मारन

Published on

सेंचुरियन:

इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी डेब्यू टी-20 सीरीज में शतक जमाकर अभिषेक शर्मा ने जमकर वाहवाही लूटी थी, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला पूरी तरह खामोश था। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज हो या फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा श्रृंखला के शुरुआती दो मैच। अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप हो रहे थे। आलोचक टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाने लगे थे, लेकिन अब उन्होंने धुआंधार वापसी की है।

सिर्फ 24 गेंद में अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूद टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच में वह सात और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। मगर सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में हुए तीसरे मुकाबले में उन्होंने 24 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से धुआंधार अर्धशतक ठोक दिया। यह उनकी करियर की पहली फिफ्टी थी। अर्धशतक बनाने के बाद अगली ही गेंद पर वह केशव महाराज का शिकार हो गए।

क्यों खुश होंगी काव्या मारन?
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने जिन प्लेयर्स को रिटेन किया है, उनमें अभिषेक शर्मा का भी नाम शामिल है। अभिषेक को काव्या मारन की मालिकाना हक वाली एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइजी ने 14 करोड़ की भारी भरकम राशि में रिटेन किया है, जो उनकी आईपीएल 2022 की सैलरी (6.5 करोड़ रुपये) से दोगुनी से भी ज्यादा है।

IPL 2024 में मचाई थी धूम
अभिषेक शर्मा अपने ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग पार्टनर ट्रेविस हेड के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर मैच में तूफानी शुरुआत किया करते थे। सीजन की 16 पारियों में उन्होंने 32 की औसत और 204 की स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए। सबसे ज्यादा 42 छक्के भी उनके बल्ले से निकले। इसके प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला। मगर जिम्बाब्वे दौरे के दूसरे मैच में एक शतक के बाद से उनका बल्ला खामोश ही था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...