21.3 C
London
Saturday, August 2, 2025
Homeराष्ट्रीयभारत में तालिबान का चेहरा… कौन हैं इकरामुद्दीन कामिल, जिन्हें मिला मुंबई...

भारत में तालिबान का चेहरा… कौन हैं इकरामुद्दीन कामिल, जिन्हें मिला मुंबई में अफगानिस्तान वाणिज्य दूतावास का चार्ज

Published on

काबुल

अफगानिस्तान में शासन करने तालिबान ने भारत के मुंबई स्थित अफगान मिशन में अपने प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। तालिबान ने इकरामुद्दीन कामिल को मुंबई के वाणिज्य दूतावास में कार्यवाहक वाणिज्यदूत नियुक्त किया है। साल 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान की तरफ से भारत के किसी भी अफगान मिशन में यह पहली नियुक्ति की है। नई दिल्ली ने अभी तक काबुल की तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है।

कामिल की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब हाल ही विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान मामलों के संयुक्त सचिव जेपी सिंह के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने काबुल का दौरा किया और तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब के साथ मुलाकात की। याकूब तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे हैं, जिन्हें अमेरिका ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण के दौरान मार दिया था।

तालिबान विदेश मंत्रालय ने की घोषणा
तालिबान के उप विदेश मंत्री (राजनीतिक मामले) शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने कामिल की नियुक्ति के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी है। इस नियुक्ति पर भारतीय पक्ष की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि भारत कामिल की नियुक्ति को स्वीकार करेगा।

इकरामुद्दीन कामिल की भारत में पढ़ाई
तालिबान का चेहरा बने इकरामुद्दीन कामिल ने भारत में सात साल तक पढ़ाई की है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से दी गई छात्रवृत्ति पर दिल्ली में दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय से कानून में डॉक्टरेट की पढ़ाई की है। तालिबान नियंत्रित बख्तार समाचार एजेंसी ने सबसे पहले कामिल की नियुक्ति की जानकारी दी थी।

बख्तार न्यूज एजेंसी ने बताया है कि कामिल फिलहाल मुंबई में हैं, जहां वह इस्लामिक अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हुए एक राजनयिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। मीडिया संस्थान ने कहा कि यह नियुक्ति भारत के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने और विदेशों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए काबुल के प्रयासों का हिस्सा है।

Latest articles

KCET और NEET UG 2025: राउंड-1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

NEET UG 2025: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने KCET और कर्नाटक NEET UG राउंड-1...

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी लक्षण खुराक और क्यों है यह इतना ज़रूरी

Vitamin B-12 Deficiency: क्या आप जानते हैं कि विटामिन B12 की थोड़ी सी भी...

पुणे में पथराव और तनाव शिवाजी महाराज की प्रतिमा खंडित सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद का कारण

पुणे में पथराव और तनाव शिवाजी महाराज की प्रतिमा खंडित सोशल मीडिया पोस्ट बना...

More like this

प्रेमानंद महाराज के बयान पर विवाद महिलाओं को लेकर दिए गए किस बयान पर हो रहा है विरोध?

प्रेमानंद महाराज के बयान पर विवाद महिलाओं को लेकर दिए गए किस बयान पर...

PM Modi Maldives Visit:भारत-मालदीव ने किए 8 बड़े समझौते ₹4850 करोड़ का क्रेडिट और UPI लॉन्च

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान भारत और...