8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली बहुत गंदी है लेकिन… विदेशी टूरिस्ट ने व्लॉग में बताया राजधानी...

दिल्ली बहुत गंदी है लेकिन… विदेशी टूरिस्ट ने व्लॉग में बताया राजधानी घूमने का एक्सपीरियंस, वीडियो वायरल

Published on

दिल्ली घूमने आए एक विदेशी टूरिस्ट का व्लॉग इस समय इंटरनेट पर जमकर व्यूज बटोर रहा हैं। अपनी इस वायरल वीडियो में शख्स ने अपने दिल्ली टूर का अनुभव बताते हुए यहां के फूड और लोगों की भी चर्चा की है। इस Reel पर यूजर्स मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भारत की राजधानी दिल्ली में हर दिन भारी संख्या में विदेशी टूरिस्ट घूमने आते है। जिसमें कुछ सिर्फ घूमने के उद्देश्य से आते है, तो कुछ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए कंटेंट बनाने भी आते है। इंटरनेट पर एक ऐसे ही व्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शॉन हैमंड नाम के इंफ्लूएंसर ने अपने दिल्ली टूर का अनुभव बताया है।

वह बताते है कि दिल्ली तो बतौर शहर उन्हें बहुत गंदी लगी है। लेकिन यहां के लोग काफी फ्रेंडली थे। साथ ही, वह दिल्ली का खाना और यहां मौजूद स्मारकों के बारे में भी बात की है। इस वायरल क्लिप को Instagram यूजर्स से मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं।

दिल्ली गंदी है लेकिन…
व्लॉगर अपने वीडियो की शुरुआत में बताता है कि मुझे यहां आने से पहले बताया गया था कि दिल्ली बहुत गंदी और खतरनाक है। लेकिन मुझे यहां आकर सच में बहुत अच्छा लगा है। यहां की सड़कों पर मौजूद ठेले बहुत कलरफुल और शानदार है। यहां का खाना सच में लाजवाब है। यहां रहने वाले लोग भी कमाल के है। और दिल्ली के पास हुमायूं टॉम्ब, लोटस टेंपल और अक्षरधाम मंदिर जैसी शानदार जगहें है।

मैं अक्षरधाम मंदिर में अंदर का नजारा रिकॉर्ड नहीं कर सका। लेकिन वह सच में बहुत अमेजिंग था। मैंने अपने पूरे जीवन में ऐसा कुछ नहीं देखा था। व्लॉगर के इस 24 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स से जमकर प्रतिक्रिया बटोरी है।

पॉजिटिविटी फैलाने के लिए शुक्रिया…
इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में तमाम यूजर्स दिल्ली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- पॉजिटिविटी फैलाने के लिए धन्यवाद। भारत की जीवंतता से कुछ भी मेल नहीं खाता। भारत में अपने समय का आनंद लें! दूसरे ने कहा कि हर किसी के लिए एक जैसा अनुभव हो, जरूरी नहीं है। लेकिन आपके एक्सपीरियंस को देखकर अच्छा लगा।

कमेंट सेक्शन में भारत घूम चुके अन्य देशों के पर्यटकों ने भी अपने अनुभव बताए है। एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि मैं वास्तव में भारत का दौरा करना चाहती हूं। मैं स्वयं उस स्थान का अनुभव लेना चाहती हूं।

जैसा सुना था उससे अलग है…
@seanhammonds ने Instagram पर इस Reel को पोस्ट करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। उनका कहना है कि जैसा दिल्ली के बारे में सुना था। यह शहर उससे अलग था। ​उनकी इस रील को 3 लाख 20 हजार से अधिक व्यूज और 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। कमेंट्स में भी सैकड़ों यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...