15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बाल दिवस पर नन्हे नौनिहालों ने किया बाल मेले का आयोजन

बाल दिवस पर नन्हे नौनिहालों ने किया बाल मेले का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

बर्रा क्षेत्र के दामोदर नगर स्थित द गुरुकुल इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में नन्हे बच्चों ने विभिन्न स्टॉलो को लगाया जिसमें भेलपुरी गोलगप्पे, कोल्ड ड्रिंक्स सहित कई तरह के गेम्स बच्चों के द्वारा लगाए गए। डायरेक्टर प्रेम मिश्रा ने बताया की विगत कई वर्षों से निरंतर द गुरुकुल इंग्लिश स्कूल नगर में शिक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है।

विद्यालय नन्हे नौनिहालों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है। प्रधानाचार्या योग बाला दुबे ने बताया की बाल मेले में हजारों अभिभावकों ने मेले में आकर स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा आयोजित बाल मेले का लुत्फ उठाया तथा नन्हे नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए तरह तरह के स्टॉल लगाए। बाल में लगे साहित्य के स्टॉल में छात्र—छात्राओं ने विभिन्न किताबों को देखते हुए उनमें रुचि दिखाई।

प्रेम मिश्रा के मुताबिक आधुनिकता के इस दौर में जहां नन्हे बच्चे मोबाइल लैपटॉप में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं उनमें साहित्य के बारे में जानकारी के लिए इस स्टॉल को लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय परिवार के राजकुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पांडेय सहित अभिभावक मौजूद रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...