18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedक्‍यों डरावनी है बाजार की यह गिरावट, पिछले ट्रेंड्स से कैसे अलग?...

क्‍यों डरावनी है बाजार की यह गिरावट, पिछले ट्रेंड्स से कैसे अलग? एक्‍सपर्ट की चेतावनी

Published on

नई दिल्‍ली

स्ट्राइक मनी एनालिटिक्स के संस्थापक रोहित श्रीवास्तव ने शेयर बाजार में ताजा गिरावट के दौर पर अपनी राय साझा की है। उन्‍होंने बताया है कि निवेशकों को अभी क्या करना चाहिए। श्रीवास्तव का मानना है कि यह गिरावट पहले के ट्रेंड्स से अलग है। पहले गिरावट के दौर में मिडकैप कम, लार्जकैप ज्‍यादा उछलते थे।

रोहित ने कहा कि बाजार अभी फ्री फॉल में है। जब तक यह 23,300 के स्तर तक नहीं पहुंच जाता, तब तक इसमें गिरावट जारी रह सकती है। उनका कहना है कि निवेशकों को अभी बाजार से दूर रहना चाहिए। साथ ही अपने पास कैश रखना चाहिए। उनका सुझाव है कि निवेशक उन शेयरों पर नजर रखें जो अपने स्तर तोड़ रहे हैं। मौका मिलने पर खरीदारी करने के लिए अपने पोर्टफोलियो में जगह बनाएं।

मार्केट एक्‍सपर्ट ने कहा, ‘निफ्टी 20-दिवसीय औसत को पार नहीं कर पाया, जो पहले देखे गए ट्रेंड से बहुत अलग है। जब भी आप मंदी के दौर में होते हैं तो मिडकैप कम उछलते हैं, लार्जकैप ज्‍यादा उछलते हैं।

बैंक‍िंंग शेयरों पर यह है सलाह
श्रीवास्तव ने मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स के प्रदर्शन पर रोशनी डाली जो लार्जकैप इंडेक्‍स की तुलना में कम गिरावट दिखा रहे हैं। हालांकि, उनका मानना है कि अगर ये इंडेक्स अपने साप्ताहिक रेंज को तोड़ते हैं, तो इनमें भी बिकवाली देखने को मिल सकती है।

बैंक निफ्टी के बारे में बात करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि अगर यह 50,500 के स्तर को तोड़ता है, तो बैंकिंग शेयरों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। यह 48,000 या 47,000 के स्तर तक जा सकता है।

आईटी इंडेक्स के बारे में उनका कहना है कि यह वैश्विक बाजारों के साथ जुड़ा हुआ है। अभी इसमें मजबूती देखने को मिल सकती है। हालांकि, उन्होंने अमेरिकी बाजारों पर नजर रखने की सलाह दी है। कारण है कि वहां गिरावट से आईटी सेक्टर प्रभावित हो सकता है। श्रीवास्तव का मानना है कि अभी बाजार में अनिश्चितता का माहौल है और निवेशकों को बहुत ज्‍यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

आज भी जारी रही गिरावट
स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। यह 110.64 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 77,580.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 266.14 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 26.35 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 23,532.70 अंक पर बंद हुआ।

Latest articles

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026...

महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक के प्रशासक नियुक्त, विकास प्राधिकरणों में भी नई कमान

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को...

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...