9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी पर बवाल जारी, बंद कमरे की हर...

भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी पर बवाल जारी, बंद कमरे की हर बात आ गई सामने

Published on

दुबई

अगले साल पाकिस्तान में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। इस बीच मीडिया में एक खबर सामने आई है कि दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में पर्दे के पीछे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर क्या बातचीत हुई उसकी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में मीटिंग में क्या सब बात हुई उसका ब्यौरा है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक पाकिस्तान के डेलिगेट ने साफ तौर पर यह कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान से बाहर कहीं भी नहीं कराना चाहते हैं और वे इससे कोई समझौता भी नहीं करेंगे। अगर टूर्नामेंट में पाकिस्तान में नहीं होता है तो वे इसका हिस्सा नहीं होंगे। इस पर बीसीसीआई ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे आईसीसी के टूर्नामेंट को साउथ अफ्रीका में कराना चाहते हैं।

बीसीसीआई को मिला आईसीसी का साथ
चैंपियंस ट्रॉफी के साउथ अफ्रीका में कराए जाने के बात को लेकर आईसीसी ने पीसीबी से साफ तौर पर यह कहा कि अगर वे टूर्नामेंट को हाईब्रिड मोड में नहीं कराते हैं तो उन्हें फिर किसी दूसरे वेन्यू के बारे में विचार करना होगा। इसके बाद आईसीसी मीटिंग ने को समाप्त करने की बात कही, लेकिन इस पर पीसीबी ने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

PCB का पर्दे के पीछे की बात से इंकार
पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से प्रेस कांफ्रेंस में अगले साल की शुरुआत में पाकिस्तान में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट की स्थिति के बारे में सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान और भारत के बीच चैंपियंस ट्रॉफी और द्विपक्षीय क्रिकेट पर विशेष रूप से चर्चा करने के लिए भारत के साथ पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं चल रही है।’

बलूच ने आगे कहा कि खेल टूर्नामेंट को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने हमेशा कहा है कि खेलों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।’ यह पूछे जाने पर कि अगर भारत अपनी टीम भेजने से इनकार करता है तो क्या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन की योजना जारी रखेगा तो उन्होंने कहा कि पीसीबी टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की भागीदारी सहित व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के संपर्क में है।

आईसीसी ने मांगा है पीसीबी से जवाब
उन्होंने कहा, ‘हम इस मुद्दे के संबंध में किसी भी टिप्पणी या स्पष्टीकरण के लिए आपको पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बात करने को कहेंगे।’ बीसीसीआई ने आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने में असमर्थता के बारे में सूचित किया है।

जवाब में विश्व संचालन संस्था ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ में टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर पीसीबी से जवाब मांगा है। पिछले साल एशिया कप के दौरान भारत के मैच ‘हाइब्रिड मॉडल’ के अनुसार श्रीलंका में आयोजित किए गए थे जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में खेले गए थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...