18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedदिन में 11 घंटे काम करने की बात कर बुरे फंसे इंडो-अमेरिकन...

दिन में 11 घंटे काम करने की बात कर बुरे फंसे इंडो-अमेरिकन सीईओ, दिया ऐसा बयान कि सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Published on

हमारे देश या विदेशों में भी ज्यादातर ऑफिस में आठ या नौ घंटे काम के साथ एक या दो दिन के वीक ऑफ पैटर्न को फॉलो किया जाता है। कंपनी का भी यह मानना होता है कि ऐसा करने से उनके कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे और संस्थान का भी इससे अच्छा विकास होगा। लेकिन दक्ष गुप्ता नाम के एक इंडो-अमेरिकन सीईओ ने ऑफिस में कार्य शैली को लेकर ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो हैरानी भरा है।

दक्ष गुप्ता ने लंबे समय तक काम और खराब वर्क-लाइफ बैलेंस की बात की है। लेकिन इस पर बातकर उन्होंने अपनी चिंता नहीं जाहिर की है बल्कि उसने इसका बचाव किया है। दक्ष गुप्ता ने लंबे समय तक कर्मचारियों के दिन में 14 घंटे तक काम करने के आइडिया को सराहा है। उन्होंने इसके ऊपर बकायदा एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

‘नो वर्कलाइफ बैलेंस’
दक्ष ने लिखा है- ‘हाल ही में मैंने कैंडिडेट्स को इंटरव्यू की शुरुआत में ही यह कहना शुरू कर दिया है कि ग्रेपटाइल कोई वर्कलाइफ बैलेंस ऑफर नहीं करता है। टिपिकल दिन की शुरुआत 9 बजे से होती है जो रात के 11 बजे तक चलती है। हम शनिवार और कई बार तो रविवार को भी काम करते हैं। मैं इस बात पर जोर देता हूं कि माहौल तनावपूर्ण है और खराब काम को लेकर कोई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

‘यह कैसा तरीका’
आगे उन्होंने लिखा है- ‘पहले मुझे लगा कि मैं ऐसा करके गलती कर रहा हूं लेकिन मैं समझ गया पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। मैं चाहता हूं कि पहले दिन पता चलने की जगह वो शुरू से इस कार्यपद्धति को जानें। मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि क्या कोई और भी है जो ऐसा करता है या क्या इसमें कोई नुकसान है जो मैं नहीं समझ पा रहा हूं।’

वायरल हुआ पोस्ट
दक्ष गुप्ता का यह पोस्ट इस कदर वायरल हो रहा है कि इसे 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हजारों यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है और अपनी नाराजगी जाहिर भी की है। ज्यादातर यूजर्स इसे गलत बता रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा है- आप ईमानदारी से पहले सबकुछ बता देते हैं ये सही है लेकिन समस्या आपके कंपनी चलाने के तरीके से है। बहरहाल, आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय जरूर कमेंट करें।

Latest articles

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026...

महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक के प्रशासक नियुक्त, विकास प्राधिकरणों में भी नई कमान

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को...

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...