9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रद्धा वॉल्कर का कातिल आफताब लॉरेंस गैंग के निशाने पर, तिहाड़ जेल...

श्रद्धा वॉल्कर का कातिल आफताब लॉरेंस गैंग के निशाने पर, तिहाड़ जेल प्रशासन हुआ अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, मीडिया में चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन, आफताब पूनावाला की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है क्योंकि उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरे की बात सामने आई है. तिहाड़ जेल के अंदर जेल नंबर 4 में आफताब पूनावाला को रखा गया है. आफताब, श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड का आरोपी है. दिल्ली के छतरपुर इलाके में आफताब ने श्रद्धा की हत्या करके उसके शरीर को कई टुकड़ों में बांट दिया था.

तिहाड़ जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन प्रशासन ने मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लिया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, आफताब पूनावाला लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के निशाने पर है.

18 मई 2022 को हुई थी श्रद्धा की हत्या
पुलिस की जांच में सामने आया था कि 18 मई 2022 की शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच श्रद्धा विकास वॉल्कर की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में आरोपी आफताब और पीड़िता के बीच रिलेशनशिप की टाइम लाइन अहम रही. मई 2019 से मार्च 2022 के दौरान मुंबई में आरोपी और पीड़िता की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध बन गए थे. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे और खुद को शादीशुदा जोड़े के तौर पर दिखाते थे. उन्होंने 3 जगहों पर एक के बाद एक किराए का मकान लिया था, जहां वे रहते थे. दोनों 2 जगहों पर साथ काम कर चुके थे.

ऐसे खुला था मर्डर का केस
श्रद्धा वॉल्कर के एक दोस्त ने उसके पिता को बताया कि बहुत दिनों से श्रद्धा से कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है. ऐसे में श्रद्धा के पिता को शक हुआ और उन्होंने मुंबई पुलिस थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. मुंबई पुलिस ने आफताब से दो बार पूछताछ की और श्रद्धा की कॉल डिटेल्स की भी जांच की.

इस दौरान पता चला कि श्रद्धा का फोन मई 2022 से बंद है. मुंबई पुलिस को आफताब पर शक हुआ, तो दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी साझा की गई. बाद में दिल्ली पुलिस ने आफताब के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया था.यह भी पढ़ें: श्रद्धा को मारने के बाद आफताब पूनावाला कैसे और कहां बॉडी पार्ट्स खपाता था? 3000 पेज की नई चार्जशीट में पुलिस ने पेश किए गूगल लोकेशन और सर्च हिस्ट्री के सबूत

डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी श्रद्धा-आफताब की मुलाकात
मुंबई में जन्मी श्रद्धा वॉल्कर मलाड में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में जॉब करती थीं. इस दौरान एक डेटिंग ऐप के जरिए वह आफताब अमीन पूनावाला से मिली और दोनों में प्यार हो गया. फिर दोनों एक ही कंपनी में जॉब करने लगे और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. हालांकि, श्रद्धा के परिवार वाले इस रिलेशनशिप के खिलाफ थे.

2022 में श्रद्धा और आफताब दिल्ली आए और महरौली के छतरपुर इलाके में किराए के एक फ्लैट में साथ रहने लगे. इसके बाद मई 2022 में शादी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद, आफताब ने श्रद्धा की निर्मम हत्या कर दी और इसके शव के 35 टुकड़े कर डाले.

आफताब ने कटे हुए शरीर के टुकड़ों को घर के अंदर फ्रिज में रख दिया था, जिससे लाश से बदबू न फैले. इसके बाद वह हर रोज रात 2 बजे के आसपास श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को नजदीक के जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंकता रहा. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने शव के टुकड़ों को बरामद भी किया था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...