15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़रामदूत के नाम का सुमिरन कर भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य आगाज

रामदूत के नाम का सुमिरन कर भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य आगाज

Published on

– 14 एकड़ क्षेत्र में 400 से ज्यादा दुकानें, द ग्रेट जैमिनी सर्कस, जंगल बुक में मोगली और 60 से ज्यादा झूले होंगे

भोपाल

राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेले का शुक्रवार शाम 7.30 बजे से सुंदरकांड पाठ के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विशिष्ठ अतिथि मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय के साथ मेला संयोजक विकास विरानी सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा ने फीता काटकर द ग्रेट जैमिनी सर्कस का शुभारंभ किया।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि विगत 9 वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। मेले में आने वाले आगंतुकों को इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार की 400 से ज्यादा दुकानें लगाई गई हैं। महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर ने बताया कि मेला में रोजाना विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों द्वारा नृत्य-गान के साथ ही सूफी नाइट, भोजपुरी सांग्स, बॉलीबुड कलाकार सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

मेले में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
मेला संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम है। यहां भारतीय संस्कृति की झलक आंगतुकों को देखने को मिलेगी। लोगों के मनोरंजन के लिए इस वर्ष और बेहतर प्रयास किए गए हैं। मेला परिसर में पहुंचने वाले युवाओं के लिए ट्रेडिशनल सेल्फी जोन तैयार किया गया है।

रशियन और अफ्रीकन कलाकार दिखाएंगे करतब
मेले में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस में हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। रफ्तार की दुनिया का बादशाह, बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले होंगे। जंगलबुक में बच्चे मोगली के साथ जंगल की सैर करेंगे। जंगल और गुफाओं में मोगली के साथ उसके सभी पात्रों को देख सकेंगे। मेले में इसकी चलचित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। सभी कैरेक्टर का 3-डी पिं्रट तैयार किया जा रहा है।

इस मौके पर मेला समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, महेंद्र नामदेव, ज़ाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दिकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव, वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई आदि मौजूद रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...