16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के उत्‍पादों पर पूर्ण भरोसा करते हैं ग्राहक: रामानाथन

बीएचईएल के उत्‍पादों पर पूर्ण भरोसा करते हैं ग्राहक: रामानाथन

Published on

परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों से ईडी ने की बैठक

भोपाल।

बीएचईएल ने देश के औद्योगिक विकास तथा आर्थिक प्रगति में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है । यहॉं निर्मित उपकरण, गुणता के कड़े मानकों के अनुरूप बनाए जाते हैं और उत्‍पादन प्रक्रिया में कहीं भी निर्धारित मानकों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता । यही कारण है कि ग्राहक बीएचईएल के उत्‍पादों पर पूर्ण भरोसा करते हैं और सभी क्षेत्र में बीएचईएल ने ग्राहकों के विश्‍वास को बनाए रखा है“,

एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने भारतीय पुलिस सेवा 76 आर आर के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों से प्रशासनिक भवन में आयोजित एक बैठक में कही । इससे पूर्व इन अधिकारियों ने श्री हरीश कुमार साहू, कमाण्‍डेण्‍ट, सीआईएसएफ, बीएचईएल, भोपाल से भेंट की । श्री साहू ने उन्‍हें यूनिट की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी दी । श्री रामनाथन ने कहा कि बीएचईएल पॉवर क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र, परिवहन, परमाणु ऊर्जा, गैर पारम्‍परिक ऊर्जा तथा जल विद्य़ुत ऊर्जा के साथ साथ डिफेंस एवं अन्‍य नए क्षेत्रों में भी अपनी साख स्‍थापित कर चुका है । देश की औद्योगिक प्रगति में महत्‍वपूर्ण हिस्‍सेदारी के साथ साथ डिफेंस के साथ जुड़ना बीएचईएल के लिए गौरव की बात है ।

उन्‍होंने युवा आईपीएस अधिकारियों को देश सेवा का केरियर चुनने के लिए बधाई देते हुए कहा कि बीएचईएल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में न सिर्फ देश में बल्कि अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर एक विशिष्‍ट स्‍थान रखता है । इस संस्‍थान में उपलब्‍ध तकनीक और अनुभव का जितना अधिक लाभ वे उठा सकें, बीएचईएल के लिए प्रसन्‍नता का विषय है । उन्‍होंने सभी युवा पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे लोगों से अधिक से अधिक मिलें और कड़ी मेहनत करें । जीवन में सफलता के लिए जरूरी है कि हम ईमानदारी से परिश्रम करते हुए सामाजिक संरचना को समझे और देश हित में कार्य करें ।

श्री बी के सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) ने आईपीएस अधिकारियों का स्‍वागत करते हुए बीएचईएल, भोपाल की औद्योगिक, संस्‍कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की । उन्‍होंने कहा कि बीएचईएल सिर्फ कारखाना नहीं बल्कि एक ऐसी संस्‍था है जिसने मध्‍यप्रदेश और विशेषकर भोपाल से संपूर्ण विकास में योगदान दिया है ।

इस अवसर पर श्री आर के अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) ने अधिकारियों को बीएचईएल, भोपाल द्वारा निर्मित विभिन्‍न उत्‍पादों तथा यहां उपलब्‍ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बीएचईएल द्वारा भारत में और विश्‍व के विभिन्‍न देशों में किन किन परियोनाओं तथा उद्योगों के लिए उपकरणों की आपूर्ति की गई है । उन्‍होंने बदलती व्‍यापारिक आवश्‍यकताओं के अनुरूप बीएचईएल द्वारा विविधीकरण के बारे में भी जानकारी दी । इस अवसर पर श्री मोहित शाह‍, वरि. उप महाप्रबंधक (सीपीएक्‍स) द्वारा प्रस्‍तुतीकरण दिया गया ।
इस विजिट का संयोजन श्री संजय राजबंशी, उप प्रबंधक (प्रचार एवं जनसंपर्क), बीएचईएल, भोपाल द्वारा किया गया ।

 

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...