9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल500 करोड़ की बाजी में जेक पॉल ने दिग्गज माइक टायसन को...

500 करोड़ की बाजी में जेक पॉल ने दिग्गज माइक टायसन को हराया, जानें प्राइज मनी का कैसे हुआ बंटवारा!

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के दिग्गज बॉक्सर में से एक रहे माइक टायसन को 27 साल के जेक पॉल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। माइक टायसन ने 19 साल बाद बॉक्सिंग के रिंग में वापसी की थी। जेक के खिलाफ फाइट में 58 साल के हो चुके माइक टायसन पर उम्र का असर साफ दिख रहा था, लेकिन इसके बावजूद इस दिग्गज ने जेक पॉल की शुरुआती राउंड में हालत खराब कर दी थी। हालांकि, अंत में जज के निर्णायक फैसले से जेक पॉल को 80-72, 79-73, 79-73 से विजेता घोषित किया गया।

बता दें कि जेक पॉल का पूरे मैच में दबदबा रहा था। जेस पॉल ने माइक टायसन को कई जबरदस्त पंच लगाए। हालांकि, शुरू के राउंड में माइक टायसन ने अपनी पकड़ बना ली थी, लेकिन जेक पॉल ने चालाकी दिखाते हुए माइक टायसन को पहले छकने दिया। इसके बाद उन्होंने अपने खेल को तेज किया और आखिरी में वे माइक टायसन को हराने में सफल रहे।

माइक टायसन और जेक पॉल के बीच थी 500 करोड़ की बाजी
बता दें कि माइक टायसन और जेक पॉल के बीच हुई फाइट में 500 करोड़ से ज्यादा का इनाम था। रिपोर्ट के मुताबिक माइक टायसन को हराने वाले जेक पॉल को इनाम के तौर पर 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पेआउट मिलेगा। यह करंसी में करीब 337 करोड़ रूपए। इसके अलावा जेक पॉल से हारने वाले माइक टायसन को 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पेआउट मिलेगा। इस तरह माइक टायसन को फाइट हारने के बाद भी करीब 167 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मैच के बाद जेस पॉल ने दिया टायसन को सम्मान
बॉक्सिंग लीजेंड को हारने वाले जेक पॉल ने मैच के बाद कहा कि उनके लिए ये बहुत ही मुश्किल था। 58 साल के होने के बावजूद मैंने जितना सोचा था उससे बढ़कर मुझे टक्कर मिली। जेस पॉल ने माइक टायसन को इस खेल आइकन करार दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात से चिंतित था कि कहीं वे नॉकआउट ना हो जाए। हालांकि वह पूरी तरह से टिके रहे।’

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...