9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में बदल गया मामलों की सुनवाई का नियम, देखें किस...

सुप्रीम कोर्ट में बदल गया मामलों की सुनवाई का नियम, देखें किस दिन, कौन से मामलों की होगी सुनवाई

Published on

नई दिल्ली

देश की शीर्ष अदालत में अब मामलों की सुनवाई को लेकर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। चीफ जस्टिस बनने के बाज जस्टिस संजीव खन्ना की तरफ से यह कदम उठाया गया है। जस्टिस संजीव खन्ना के भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद सुप्रीम कोर्ट में मामलों की सुनवाई के संबंध में शनिवार को एक नया सर्कुलर जारी किया गया है।

नए सर्कुलर में आखिर क्या है?
सर्कुलर के अनुसार शीर्ष अदालत में अब बुधवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई वाले मामले लिस्टेड नहीं होंगे। सर्कुलर में कहा गया है कि अब से नोटिस के बाद मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को ट्रांसफर याचिकाओं और जमानत मामलों सहित विविध मामलों को लिस्ट किया जाएगा। ऐसे में अगले आदेश तक बुधवार और गुरुवार को कोई रेगुलर सुनवाई से जुड़ा मामला सुनवाई के लिए लिस्टेड नहीं किया जाएगा।

पहले सोमवार, शुक्रवार को नए मामलों पर सुनवाई
सर्कुलर में साफ कहा गया है कि स्पेशल बेंच या आंशिक सुनवाई वाले मामले, चाहे विविध या नियमित सुनवाई हो, जिन्हें मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लिस्टेड करने का निर्देश दिया गया है, उन्हें कोर्ट में लंच के बाद के सत्र में या सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार लिस्टेड किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की मौजूदा परंपरा के अनुसार, नए मामलों को सोमवार और शुक्रवार को सूचीबद्ध किया जाता है, जब विविध मामलों पर सुनवाई होती है।इसके अलावा मंगलवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई के उन मामलों को लिस्टेड किया जाता है, जहां मामले में अंतिम सुनवाई होनी होती है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...