25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में सियासी हलचल, बीजेपी से दो बार विधायक रहे अनिल झा...

दिल्ली में सियासी हलचल, बीजेपी से दो बार विधायक रहे अनिल झा ने थामा AAP का दामन

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में रविवार को दो बड़े सियासी घटनाक्रम देखने को मिले. पहले दिल्ली में पर्यटन मंत्री कैलाश गहलोत ने आप से इस्तीफा दे दिया और केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद बीजेपी नेता और किराड़ी से दो बार विधायक रहे अनिल झा ने आप का दामन थाम लिया. केजरीवाल ने अनिल झा को पूर्वांचल का सबसे बड़ा नेता बताते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए.

क्या बोले अनिल झा…
आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद अनिल झा ने कहा, ‘पूर्वांचल के लिए अगर किसी व्यक्ति ने काम किया है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं. 10 साल में अरविंद केजरीवाल ने पीने का पानी हर घर तक पहुंचाया है. पूर्वांचल के लिए शानदार काम अरविंद केजरीवाल ने किया है.’ बता दें कि अनिल झा भाजपा के दो बार के विधायक रहे हैं. 2008 और 2013 में किराड़ी से उन्होंने विधानसभा का चुनाव जीता है.

क्या बोले अरविंद केजरीवाल
अनिल झा का स्वागत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते सालों में आप ने दिल्ली की हर बस्ती में जबरदस्त काम किया है. पूर्वांचल के लोगों को सम्मान वाली जिंदगी आप ने दी है. आज मुझे खुशी है कि अनिल झा आप ज्वाइन कर रहे हैं. केजरीवाल ने बीजेपी को चैलेंज किया कि वो बताएं कि दिल्ली में बीजेपी ने पूर्वांचल के लोगों के लिए क्या किया है.

कैलाश गहलोत ने छोड़ी पार्टी
उधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों की मानें तो उनका इस्तीफा स्वीकार भी हो गया है. इस्तीफा देते हुए कैलाश गहलोत ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कई आरोप लगाए हैं.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...