25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिमणिपुर ना एक हैं, ना सेफ है... कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पीएम...

मणिपुर ना एक हैं, ना सेफ है… कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में एक बार फिर से हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मणिपुर में हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के एक हैं, तो सेफ हैं के नारे पर हमला किया। खरगे ने इसके साथ ही बीजेपी के डबल इंजन की सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने बीजेपी पर जानबूझकर मणिपुर को हिंसा में झोकने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

एक हैं तो सेफ हैं पर खरगे का तंज
खरगे ने ट्वीट में लिखा, आपकी डबल इंजन सरकारों के तहत, ‘ना मणिपुर एक है, ना मणिपुर सेफ है। खरगे ने लिखा कि मई 2023 से, यह अकल्पनीय दर्द, विभाजन और उबलती हिंसा से गुजर रहा है, जिसने इसके लोगों के भविष्य को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि बीजेपी जानबूझकर मणिपुर को जलाना चाहती है, क्योंकि यह उसकी घृणित विभाजनकारी राजनीति को पूरा करता है।

17 लोगों की मौत, लोग माफ नहीं करेंगे
खरगे ने लिखा, 7 नवंबर से अब तक कम से कम 17 लोगों की जान जा चुकी है। संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों की सूची में नए जिले जुड़ रहे हैं और आग सीमावर्ती पूर्वोत्तर राज्यों तक फैल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप एक खूबसूरत सीमावर्ती राज्य मणिपुर को निराश कर चुके हैं।

खरगे ने कहा कि अगर आप भविष्य में मणिपुर भी जाएं, तो राज्य के लोग कभी माफ़ नहीं करेंगे या भूलेंगे नहीं कि आपने उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया और उनके दुखों को दूर करने और समाधान खोजने के लिए कभी उनके राज्य में कदम नहीं रखा।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...