25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल टॉप पर होंगे, अगर... दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर ये...

अरविंद केजरीवाल टॉप पर होंगे, अगर… दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर ये क्या बोल गए नंदकिशोर गुर्जर

Published on

गाजियाबाद

भाजपा नेता एवं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान रचने का आरोप लगाया है।भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि पूरे भारत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान रचने का काम किया है। दिल्ली में सबसे ज्यादा टैक्सपेयर हैं, उनके पैसों को मौलवियों में बांटना और उनके विधायकों ने लगातार वोट के लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लाकर दिल्ली में बसाने का काम किया है। राष्ट्रद्रोह करने का काम किया है।

भ्रष्टाचार हर विभाग में इस स्तर पर फैल चुका है कि सिर्फ मीडिया में टैक्सपेयर्स का पैसा दिखाने के लिए अस्पतालों, कॉलेजों और हॉस्पिटलों के निर्माण का दावा किया जाता है, जबकि असलियत कुछ और है। किसी भी स्कूल में चले जाओ नरक बना हुआ है।

किसी भी कीमत पर कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा
आज जिस तरह से परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने जो निर्णय लिया है, वो भी कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की जो पराकाष्ठा है, उस पर से अपने आप को उन्होंने बचाने की कोशिश की है, लेकिन किसी भी कीमत में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा।

नंद नगरी की घटना पर दिल्ली सरकार को घेरा
उन्होंने दिल्ली की सुरक्षा और शांति पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर हाल ही में नंद नगरी में एक दुखद घटना घटी, जहां एक बच्चे ने अपनी बहन को छेड़ने का विरोध किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। दिल्ली सबसे ज्यादा असुरक्षित है। बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बसाने के साथ-साथ मौलवियों को पेंशन देने का कम किया गया।

अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित किए
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कैलाश गहलोत का इस्तीफा उसके ताबूत में अंतिम कील है। केजरीवाल किसी भी कीमत पर बचने वाले नहीं हैं। उन्हें निश्चित तौर पे सजा होगी। जो व्यक्ति अपने आप को कट्टर ईमानदार कहकर सत्ता में आया था, उसने जितने भी भ्रष्टाचार के कीर्तिमान हैं, पूरे भारत में रचने का काम किया है। मैं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं सबसे ज्यादा भ्रष्ट अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने दिल्ली को बंधक बना लिया है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...