9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलबाबर शर्म कर ओय... पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के मुंह पर फैंस ने...

बाबर शर्म कर ओय… पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के मुंह पर फैंस ने की बेइज्जती

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ समय से क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में बाबर आजम रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे रहे हैं। बाबर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। यहां टीम को तीन वनडे और और इतने ही टी20 सीरीज खेलना था। वनडे सीरीज में तो पाकिस्तान ने जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन टी20 में उसका बुरा हाल हो गया है। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैक टू बैक दो मैच में हार मिली, जिससे सीरीज से उसके हाथ से फिसल गया।

पाकिस्तानी टीम के इस खराब प्रदर्शन में टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज की भूमिका अहम रही। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी फैंस ने बाबर आजम को अपने निशाने पर लिया और लाइव मैच में उनकी खूब स्लेजिंग की। इस स्लेजिंग से बाबर आजम को काफी बुरा भी लगा, जो कि उनके चेहरे के भाव से ऐसा पता लगा रहा था। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर बाबर और फैंस के बीच हुई नोक-झोंक की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

https://x.com/_FaridKhan/status/1858022908213305775?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1858022908213305775%7Ctwgr%5E50aa0aef648fac40a08fbfecccafc8e37b5d70dc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fbabar-azam-you-dont-get-place-in-t20-team-fans-insulted-him-video-went-viral%2Farticleshow%2F115386218.cms

नहीं बनती टी20 टीम में बाबर आजम की जगह
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 मैच के दौरान जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ फैंस बाबर को स्लेज कर रहे हैं। ये घटना उस समय है कि जब बाबर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान कुछ फैंस बाबर से यह कहते हुए सुने गए कि, ‘बाबर शर्म करें आप, आपकी जगह टी20 में नहीं बनती है। आपको वापस लाहौर लौट जाना चाहिए।’ इस दौरान बाबर ने पीछे पलट कर देखा और संयम से काम लेते हुए उन्होंने कुछ भी रिएक्ट नहीं किया।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है हुआ कि जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फैंस ने सरेआम स्लेज किया है। इसी साल हुए टी20 विश्व कप के दौरान भी पाकिस्तानी टीम के हारिस रउफ फैंस से उलझ गए थे। उस समय इस मुद्दे ने खूब तूल पकड़ा था।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...