16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़200 करोड़ की लागत से गोविंदपुरा क्षेत्र में दुरुस्त होगा सीवेज नेटवर्कः...

200 करोड़ की लागत से गोविंदपुरा क्षेत्र में दुरुस्त होगा सीवेज नेटवर्कः राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए लागत के सीवेज दुरुस्ती के कार्य कराए जाएंगे । राज्यमंत्री श्रीमती गौर रविवार को गोविंदपुरा के वार्ड 54 में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने लगभग 60 लाख रुपए की लागत से होने वाले कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं है ।

जनता की आवश्यकता को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमृत योजना के जरिए 200 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज लाइन के निर्माण का कार्य गोबिन्दपुरा क्षेत्र में शुरू होने जा रहा है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ अगर काम किए जाए तो कोई भी परेशानी नहीं आती । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में जहां कही भी पानी की पाइप लाइन में कम दबाव से पानी आता है ,उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए ।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड-54 के साकेत नगर 9-बी के एकता पार्क में बाउंड्रीबाल, ओपन जिम और बीयू बाउंड्रीवाल से एमराल्ड पार्क सिटी तक सीवर लाइन निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके साथ 9-ए साकेत नगर के अटल पार्क में बैठक के लिए शेड, गेट और एक्यूप्रेशर पाथ-वे का भूमिपूजन किया। आदर्श एकता उद्यान में बाउंड्रीबाल पर खूबसूरत पेंटिंग और पार्क का विकास करने के निर्देश दिए।

बर्फानी धाम में पार्क के सौंदर्यकरण के लिए 7 लाख रुपए लागत से बनने वाली बाउंड्रीबाल का भूमिपूजन भी किया। साथ ही वार्ड-55 में बागमुगलिया एक्सटेंशन में रोड के निर्माण का भूमिपूजन किया। पार्षद जितेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र परिहार, शीला पाटीदार, अर्चना परिहार, किशोर पटेल, मोना ठाकुर, प्रदीक पाठक, एनके तिवारी, ओपी तिवारी, मीनू सोलंकी, लखन सिंह, रामबाबू पाटीदार, राहुल सिंह, प्रदीप पाठक उपस्थित थे ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...