25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिराज खोल सकते हैं, डरे हुए है केजरीवाल... गहलोत के इस्तीफे के...

राज खोल सकते हैं, डरे हुए है केजरीवाल… गहलोत के इस्तीफे के बाद AAP पर कांग्रेस का अटैक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को पार्टी का साथ छोड़ दिया। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में गहलोत ने पार्टी के सामने मौजूद ‘गंभीर चुनौतियों’ की ओर इशारा किया।

गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए ‘शीशमहल’ जैसे विवादों को भी उठाया और कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या ‘हम अब भी खुद को ‘आम आदमी’ मानते हैं।’ उधर गहलोत के इस्तीफे के बाद बीजेपी ही नहीं कांग्रेस ने भी AAP और अरविंद केजरीवाल पर तीखे तीर छोड़ना शुरू कर दिया है।

‘कैलाश गहलोत बहुत से राज खोल सकते हैं’
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि इससे साफ है कि कैलाश गहलोत बहुत से राज खोल सकते हैं। यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि कैलाश गहलोत के दिल और दिमाग में ऐसे कौन से राज छुपे हैं, जिनके सामने आने से अरविंद केजरीवाल डर रहे हैं? यादव ने कहा कि केजरीवाल को जनता के सामने आकर सफाई देनी चाहिए।

‘आम आदमी पार्टी उद्देश्य से भटक गई है’
देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के मंत्री और AAP नेता कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर कहा, ‘कैलाश गहलोत के इस्तीफे से एक बात तो साबित हो गई है कि आम आदमी पार्टी जिस उद्देश्य से बनी थी, उससे जरूर भटक गई है। और वे अपनी प्राथमिकताओं से भटक गए हैं। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का शीशमहल बनाया था, इसकी पुष्टि कैलाश गहलोत ने भी की है।

‘…उन्होंने भ्रष्टाचार का शीशमहल बना लिया है’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम लगातार ये सवाल उठाते रहे हैं कि आम आदमी पार्टी जो अन्ना के आंदोलन से निकली थी, जो भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करती थी, जो लोकपाल बिल लाने की बात करती थी, आज उससे भटकती नजर आ रही है। आज दुख होता है कि केजरीवाल जो कहते थे कि हम 2-3 कमरों के मकान में रह लेंगे, छोटी गाड़ी चलाएंगे, आज उन्होंने भ्रष्टाचार का शीशमहल बना लिया है।’

AAP पर भड़के संदीप दीक्षित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ‘मंत्री होते हुए उन्होंने सवाल खड़े किए है। दिल्ली की जनता में भी वह सवाल बने हुए हैं, जो कैलाश गहलोत ने आरोप लगाए हैं। बिल्कुल तानाशाह की तरह यह पार्टी चल रही है।’

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...