11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपर्थ में हो सकता है गौतम गंभीर के चहेते का डेब्यू, मोहम्मद...

पर्थ में हो सकता है गौतम गंभीर के चहेते का डेब्यू, मोहम्मद शमी को करना पड़ सकता है इंतजार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और उनके सीनियर साथी प्रसिद्ध कृष्णा 22 नवंबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में तीसरे तेज गेंदबाज की जगह लेने की दौड़ में हैं। सिर्फ 10 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले हर्षित के बारे में कहा जा रहा है कि वह लगातार 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक की गति और अच्छी उछाल हासिल करने की क्षमता के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को भी प्रभावित किया है।

पर्थ के वाका मैदान पर भारत के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित ने कई मौकों पर अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को परेशान किया। दूसरी ओर भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कर्नाटक के इस खिलाड़ी के साथ काफी समय बिताया जिन्होंने हाल ही में मैकाय और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘ए’ सीरीज के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। प्रसिद्ध को दो टेस्ट खेलने का अनुभव है और अच्छा उछाल हासिल कर सकते हैं।

शमी की वापसी पर से छटने वाले हैं बादल
इस बीच मोहम्मद शमी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा सीरीज के दूसरे हाफ में ही हो सकता है। चीजों की जानकारी रखने वालों ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें जिससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो।

मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा, ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम का चयन कल किया जाएगा। अगर शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं जाते हैं तो मेरा मानना है कि वह बंगाल के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ यह समझा जाता है कि चयन समिति व्यापक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम पूरा करने के बाद सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी मैच के बाद शमी को जल्दी से जल्दी टीम में शामिल करके कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। हालांकि एक साल बाद प्रतिस्पर्धी मैच में उतरे शमी ने इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सात विकेट चटकाकर अपनी टीम को सत्र की पहली जीत दिलाई।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...