9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयग्रैप-4 लागू करने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट के प्रदूषण पर सुनवाई...

ग्रैप-4 लागू करने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट के प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान तीखे सवाल

Published on

नई दिल्ली

प्रदूषण की वजह से गैस चैंबर बन रही राजधानी में आज से ग्रैप 4 लागू कर दिया गया है। हालांकि आज भी कई जगहों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बता दें कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 14 नवंबर को एक याचिका कोर्ट में दाखिल की गई थी। जिसपर आज जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच सुनवाई कर रही है ।दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। इस समस्या से निपटने के लिए, दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत कई प्रतिबंध लगाए हैं।

  • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दिल्ली सरकार से एक अहम सवाल पूछा है। अदालत ने सरकार से पूछा है कि जब प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था, तब GRAP-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) को लागू करने में तीन दिन की देरी क्यों की गई?
  • जस्टिस ओका ने पूछा कि GRAP मैकेनिज्म पहले क्यों नहीं लागू किया गया?’ वकील ने बताया कि हम 2-3 दिनों तक AQI स्तर की निगरानी करते हैं उसके बाद ग्रैप लगाते हैं।
  • दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि आपने ग्रैप 3 पहले लागू क्यों नहीं किया? आप लोगों की जिंदगी के साथ रिस्क कैसे ले सकते हैं ?
  • जस्टिस ओका ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा कि हम जानना चाहते हैं कि सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। अब आप हमारी अनुमति के बिना स्टेज 3 से नीचे नहीं जाएंगे, भले ही AQI 450 से नीचे चला जाए, स्टेज 4 जारी रहेगा, यही आदेश हम पारित करने का प्रस्ताव रखते हैं। हम बोर्ड के अंत में सुनेंगे।

GRAP-4 के तहत क्या-क्या प्रतिबंध लगाए गए हैं?

  • ट्रकों पर रोक: दिल्ली में अब सभी तरह के ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • डीजल गाड़ियों पर रोक: दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड डीजल गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
  • पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध: दिल्ली में रजिस्टर्ड BS-IV गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • निर्माण कार्य पर रोक: सार्वजनिक निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
  • स्कूल बंद: 10वीं और 12वीं को छोड़कर, 11वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...