11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11, एक-एक...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11, एक-एक पोजीशन के लिए 3-3 में जंग!

Published on

पर्थ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट यानी पर्थ टेस्ट के लिए दोनों टीमें रणनीति तैयार करने में लग गई हैं। भारतीय टीम स्टेडियम में खुद को परखने के लिए आपस में ही दो अलग-अलग टीमें बनाकर खेल रही है तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए पर्थ घर है। पेस बॉलिंग के लिए घर के रूप में कुख्यात पर्थ की पिच पर भारतीय टीम को न केवल संभलकर प्लेइंग-11 का चुनाव करना होगा, बल्कि कंडीशन के हिसाब से प्लान को पूरी तरह से लागू भी करना होगा।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति क्या होगी ये तो बाद की बात है, लेकिन फिलहाल हर कोई जानना चाहता है कि टीम इंडिया प्लेइंग-11 क्या होगी? क्या रोहित शर्मा टीम इंडिया से जुड़ेंगे? अगर ऑस्ट्रेलिया पहुंच भी जाते हैं कप्तान तो क्या प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे या नहीं…। इस बीच शुभमन गिल के चोटिल होने की खबर है, जबकि बैकअप के रूप में देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं।

देखा जाए तो कुछ ही ऐसी पाजिशन हैं, जिन पर खिलाड़ी पक्के हैं। कई ऐसी पोजीशन हैं, जहां 3-3 प्लेयर में फाइट है। अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होते हैं तो केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के बीच जंग होगी। हालांकि, माना जा रहा है कि केएल राहुल का पलड़ा भारी है। दूसरी ओर, गिल के चोटिल होने के बाद संभावना है कि देवदत्त पडिक्कल को जगह मिले।

ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और चौथे नंबर पर विराट कोहली की जगह पक्की है। इसके बाद मिडिल ऑर्डर के लिए नीतीश रेड्डी, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच एक जगह के लिए टक्कर है। ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ रन बरसाने की वजह से ध्रुव जुरेल बाजी मार सकते हैं। स्पिन ऑलराउंडर की एक पोजिशन पर वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और अश्विन आमने-सामने होंगे तो विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत का खेलना पक्का है।

पेस चौकड़ी के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा हर्षित राणा और आकाश दीप में से किसी एक को जगह मिल सकती है। संभव है कि दो स्पिनर और 3 पेसर के साथ उतरे, हालांकि ऐसा करना पर्थ की पिच पर थोड़ा रिस्की होगा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा/केएल राहुल/अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल/देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, नीतीश रेड्डी/सरफराज खान/ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर/रविंद्र जडेजा/अश्विन, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा/आकाश दीप

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...