24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'मोदी जी, ये 5 करोड़ किसके SAFE से निकले?' विनोद तावड़े के...

‘मोदी जी, ये 5 करोड़ किसके SAFE से निकले?’ विनोद तावड़े के बहाने राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र चुनाव से एक दिन पहले ‘कैश फॉर वोट’ के आरोपों को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने आरोप लगाया है कि वह नालासोपारा में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए विरार के एक होटल में कैश बांटते हुए पकड़े गए. बीवीए ने दावा किया है कि विनोद तावड़े के बैग से कैश के अलावा लाल डायरी भी मिली है, जिसमें उन लोगों का ब्योरा लिखा था जिन्हें पैसे दिए गए हैं.

विपक्ष ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने Tempo में भेजा?’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विनोद तावड़े पर लगे ‘कैश फॉर वोट’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मोदी जी महाराष्ट्र को Money Power और Muscle Power से SAFE बनाना चाहते हैं. एक तरफ राज्य के पूर्व गृहमंत्री पर जानलेवा हमला होता है, दूसरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता 5 करोड़ कैश के साथ रंगे हाथों पकड़े जाते हैं. महाराष्ट्र की विचारधारा ये नहीं है, जनता इसका कल मतदान कर जवाब देगी.’

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...