10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयअगले साल भारत के दौरे पर आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर...

अगले साल भारत के दौरे पर आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी ने दिया था निमंत्रण

Published on

नई दिल्ली,

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं. राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के नेताओं की पारस्परिक वार्षिक यात्राओं के लिए निर्धारित व्यवस्था के तहत पुतिन अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष यात्रा की संभावना पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है.बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में मॉस्को में आयोजित शिखर वार्ता के दौरान राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था.

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने क्या कहा
इससे पहले मंगलवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भारत-रूस के मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुतिन का भारत दौरा योजना के तहत हो सकता है. हालांकि, उन्होंने यात्रा की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने रूस में कज़ान शहर का दौरा किया था, जहां उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था.

यूक्रेन के मामले पर पेसकोव का बयान
जब पेसकोव से पूछा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस में लक्ष्यों पर हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है, तो पेसकोव ने चेतावनी दी कि इससे संघर्ष में और वृद्धि हो सकती है और युद्ध और भी बढ़ सकता है.

उधर, रूसी फेडरेशन की सिक्योरिटी काउंसिल में डिप्टी चेयरमैन और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा, ‘रूस के नए परमाणु सिद्धांत का मतलब है कि हमारे देश के खिलाफ दागी गई नाटो मिसाइलों को रूस पर हमला माना जाएगा. रूस कीव और प्रमुख नाटो ठिकानों के खिलाफ, चाहे वे कहीं भी स्थित हों, WMD (परमाणु हथियार) से जवाबी कार्रवाई कर सकता है. इसका मतलब है तीसरा विश्व युद्ध.’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...