– द ग्रेट जैमिनी सर्कस, चांद तारा साहित 60 से ज्यादा झूले लोगों में भर रहे रोमांच
भोपाल
राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भेल कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे। उन्होंने मेला परिसर में लगे स्टालों के साथ ही मनोरंजन और मेला की व्यवस्थाओं की सराहना की। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेले के मंच पर उनका सम्मान किया। इस मौके पर रामनाथन ने कहा कि भेल में भोजपाल मेला समिति ने व्यवस्थित ढंग से सुंदर मेले का आयोजन किया है। उन्होंने कहा समिति मेेला के माध्यम से भेल और शहर के लोगों को जोडऩे का काम कर रही है। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं।
तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस
द ग्रेट जैमिनी सर्कस दिन में तीन शो कर रहा है। सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। भीड़ होने के कारण शुक्रवार से रविवार तक लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़़़ रहा है। सर्कस के कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं।
जंगलबुक में आज से दिखेगा मोगली
मेले में लगाए जा रहे जंगलबुक में बच्चों को आज से नदी, पहाड़, झरना के साथ मोंगली और उसके दोस्तों को देख सकेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मेला में रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांचं भर रहे हैं।
मेला परिसर में रक्तदान शिविर आज
भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला परिसर में जनहित में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर गेट नम्बर 1 के सामने किया जाएगा। इसमें लोग शाम 5 से रात 8 बजे तक ब्लड डोनेट कर सकते हैं। शिविर में समिति के पदाधिकारी और आमजन रक्तदान करेंगे।
