24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिचुनाव से एक दिन पर पहले कैश कांड, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली...

चुनाव से एक दिन पर पहले कैश कांड, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासत तेज

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। लेकिन इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है, जिसका असर दिल्ली तक दिखाई दे रहा है। बीजेपी के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। तावड़े पर ‘कैश फॉर वोट’ का आरोप लगने के बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल बीजेपी और पीएम मोदी पर हमलावर हो गए हैं।

कांग्रेस ने विनोद तावड़े से जुड़े एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मंगलवार को पीएम मोदी औप बीजेपी पर तीखे तीर छोड़े और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री महाराष्ट्र को धनबल, बाहुबल से ‘सेफ’ बनाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता बुधवार को मतदान के दिन जवाब देगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रश्न किया कि ये 5 करोड़ रुपये किसके ‘सेफ’ से निकला है और जनता का पैसा लूटकर किसने टेम्पो में भेजा है?

चुनाव से एक दिन पर पहले कैश कांड, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासत तेज
कांग्रेस और विपक्षी दलों का आरोप है कि तावड़े महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मतदाताओं को पैसे बांट रहे थे और उनका यह कारनामा वीडियो में कैद हो गया है। तावड़े ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया। उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को ‘बचपने वाले वकतव्य’ देने के बजाय संबंधित होटल का सीसीटीवी फुटेज देखना चाहिए।

‘मोदी जी महाराष्ट्र को धनबल और बाहुबल से…’
बहुजन विकास आघाडी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने सबसे पहले मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे ने पालघर जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को पैसे बांटे हैं। तावड़े और बीवीए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मोदी जी महाराष्ट्र को धनबल और बाहुबल से ‘सेफ’ बनाना चाहते हैं। एक तरफ राज्य के पूर्व गृहमंत्री (अनिल देशमुख) पर जानलेवा हमला होता है, दूसरी तरफ बीजेपीके वरिष्ठ नेता 5 करोड़ रुपये नकदी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाते हैं।’

‘मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके ‘सेफ’ से…’
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर तावड़े से संबंधित वीडियो को लेकर पोस्ट किया, ‘मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके ‘सेफ’ से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेम्पो में भेजा?’ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ वाले हालिया बयान की ओर इशारा करते हुए यह तंज कसा। तावड़े ने राहुल गांधी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी जी, आप स्वयं नालासोपारा आएं, होटल का सीसीटीवी फुटेज देखें, वहां हुई निर्वाचन आयोग की पूरी कार्यवाही देखें और यह साबित करें कि इस प्रकार पैसा आया। बिना किसी जानकारी के इस प्रकार का वक्तव्य बचपना नहीं तो और क्या है।’

बीजेपी का पलटवार
बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्यों राहुल गांधी को ‘उड़ता हुआ तीर…’ वाली कहावत का शौक है। अगर 5 करोड़ रुपये मिले तो पेश कर दें। सुनिश्चित करें कि सभी सीसीटीवी फुटेज देखे जाएं… इस बीच, तमाम तमाशे के बाद बीवीए नेता हितेंद्र ठाकुर बीजेपीके राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को दोपहर के भोजन के लिए बाहर ले गए।’ उन्होंने दावा किया कि इस सब में, उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी फिर से हारे हुए नजर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग को भी लपेटे में लिया
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘मतदान से एक दिन पहले प्रकाश में आए इस गंभीर विषय पर निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बने नहीं रह सकता। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े खुलेआम पैसे बांटने एक होटल में पहुंचे थे। उनके पास से 5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही उनके पास एक डायरी मिली है, जिसमें 15 करोड़ रुपये का लेखा-जोखा है।’ उन्होंने सवाल किया, ‘ये पैसा चुनाव के महज कुछ घंटे पहले क्यों बांटा जा रहा है? नियम कहता है कि चुनाव प्रचार थम जाने के बाद कोई भी किसी दूसरे चुनावी इलाके में नहीं रह सकता, ऐसे में विनोद तावड़े विरार इलाके में क्या कर रहे थे?’

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...