10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयइंडिया गेट पर टॉवल लपेटकर पहुंच गई मॉडल, डांस करके बनाया वीडियो...

इंडिया गेट पर टॉवल लपेटकर पहुंच गई मॉडल, डांस करके बनाया वीडियो तो भड़की पब्लिक, बोली- दिल्ली पुलिस एक्शन लो!

Published on

दिल्ली में स्थित इंडिया गेट भारत की शान है। यह एक ऐतिहासिक और खूबसूरत राष्ट्रीय स्मारक है। इसके सामने कोई भी शर्मनाक हरकत इंटरनेट यूजर्स का खून खौला सकती है। लेकिन सन्नति मित्रा नाम की मॉडल ने अपने सोशल मीडिया पर इंडिया गेट के सामने टॉवल में डांस करने की एक ऐसी रील पोस्ट की है। जिस पर उन्हें जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

मॉडल को इंडिया गेट के सामने टॉवेल लपेटकर डांस करता देख यूजर्स बुरी तरह से भड़क गए हैं। कमेंट सेक्शन में इंटरनेट की जनता दिल्ली पुलिस से महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। साथ ही, मॉडल को भी नसीहत देते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस इन्हें तुरंत अरेस्ट करो!
कमेंट सेक्शन में यूजर्स टॉवल लपेटकर डांस करने वाली महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- दिल्ली पुलिस से गुजारिश है ऐसे लोगों को सजा दें। दूसरे ने कहा कि ये क्या बकवास है, इसने तो अपनी सारी हदें पार कर दीं। तीसरे ने लिखा कि यह अश्लीलता है और मुझे नहीं पता कि यह मेरी फीड में क्यों आया। चौथे यूजर ने कहा कि काश! मैं वहां होती फिर बताती।

मॉडल ने किया टॉवल में डांस…
इंडिया गेट पर टॉवल लपेटकर डांस कर रहीं मॉडल की रील ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। लोगों का कहना है कि कोई इस प्रकार राष्ट्रीय स्मारक के सामने अभद्रता कैसा दिखा सकता है। यूजर्स इस घटना से काफी आहत है और मॉडल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

क्लिप में महिला को सफेद रंग की टॉवल लपेटकर इंडिया गेट पर चप्पल पहने हुए डांस करता देखा जा सकता है। Instagram पर @sannati__ ने अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की बधाई देते हुए एक पोस्ट लिखा है, जिस पर उन्हें जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं…
​इस Reel के कैप्शन में उन्होंने लिखा- अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं। आप सभी अपने साहस, दयालुता और सहानुभूति से दूसरों को प्रेरित और उत्साहित करते रहें। इस वीडियो को 7 लाख के करीब व्यूज और 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि कमेंट्स में भी 800 प्रतिक्रिया आई है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...