24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'केजरीवाल के शीशमहल में लगी है गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट सीट…', BJP ने...

‘केजरीवाल के शीशमहल में लगी है गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट सीट…’, BJP ने फोटो दिखाकर पूछा- कहां से आए इतने पैसे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल के घर में गोल्ड प्लेटेड (सोने की परत चढ़े) टॉयलेट सीट और वॉश बेसिन लगे होने के फोटो शेयर किए हैं। बीजेपी ने हमला बोलते हुए पूछा कि आखिर केजरीवाल के पास इतने पैसे कहां से आए? सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता इसका हिसाब मांगेगी?

कल से धरना देगी बीजेपी
वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पैसा हलाल का नहीं है, ये दलाल का पैसा है। ये दिल्ली की जनता से गद्दारी करके कमाया गया पैसा है जिसे आपने अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च किया। दिल्ली की जनता इसका हिसाब मांग रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता इस काले धन का हिसाब मांगेंगे। कल से बीजेपी अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव करेगी।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री आवास में खर्च को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ” केजरीवाल के ‘शीश महल’ पर नए खुलासे! पीडब्ल्यूडी के दस्तावेज बताते हैं कि अप्रैल 2022 के बाद वहां कोई काम नहीं हुआ। तो फिर ‘शीश महल’ में बाद में लगी बेशुमार सुविधाएं कहां से आईं? सबसे चौंकाने वाला: सोने की परत वाला कमोड और बेसिन! केजरीवाल इसे ‘शीश महल’ खाली करते समय साथ ले गए। आखिर क्यों? क्या ये सबूत मिटाने की कोशिश थी? केजरीवाल जवाब दो!”

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार होने का ढोंग करते हैं, लेकिन वह सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं! पीडब्ल्यूडी के दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि अप्रैल 2022 के बाद केजरीवाल के ‘शीश महल’ पर कोई काम नहीं हुआ। फिर यह सवाल उठता है कि 2024 तक इसमें करोड़ों रुपये के महंगे सामान कैसे आ गए?

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...