भेल भोपाल।
बीएचईएल कर्मचारियों को द्वितीय पाली में कार्य करने पर नाइट एलाउंस मिलेगा। कारखाने में द्वितीय शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को कोरोना काल के पूर्व (नाइट एलाउंस) देर रात्रि नाश्ता भत्ता प्रदान होता था जो की कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। इस कारण से देर रात्रि नाश्ता भत्ता (नाइट एलाउंस) कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा था। नियम के तहत कर्मचारी रात्रि 12:00 के बाद की ड्यूटी करने पर ही नाइट एलाउंस के पात्र होते हैं।
सीटू यूनियन के कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता ने बताया कि भेल प्रबंधन से यूनियन लंबे समय से द्वितीय पाली के कर्मचारियों को नाइट एलाउंस दिए जाने की मांग कर रही थी। प्रबंधन इस संदर्भ में दो माह पूर्व एक सर्कुलर भी जारी कर दिया था जिससे बहुत से कर्मचारियों में इसका विरोधाभास देखने को मिला। इसलिए सीटू यूनियन ने भेल प्रबंधन को पत्र लिखकर उस सर्कुलर को वापस कराया और प्रबंधन से मांग की कि सभी संगठनों की एक बैठक बुलाकर के सर्वसम्मती से नई शिफ्ट का सर्कुलर जारी किया जाए।
भेक्टू सीटू यूनियन के पदाधिकारी महाप्रबंधक मानव संसाधन से पुनः बैठक किए व एक पत्र सौंप कर द्वितीय शिफ्ट के कर्मचारीयों को नाइट एलाउंस प्रदान करने की मांग की। प्रबंधन ने 19 नवंबर को कार्यपालक निदेशक श्री रामनाथन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी एवं जेसीएम यूनियन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की द्वितीय पाली को रात्रि 12:30 बजे समाप्त किया जाएगा, इससे कारखाने में उत्पादन वृद्धि के साथ-साथ कर्मचारियों को भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
