8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभेल न्यूज़व्यापारिक और मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा भॊजपाल महोत्सव...

व्यापारिक और मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा भॊजपाल महोत्सव मेला

Published on

– मेला परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने डोनेट किया ब्लड

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला व्यापारिक और मानोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है। इसके तहत बुधवार को मेला परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर में मेला समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित मेला घूमने आए शहर के नागरिकों ने ब्लड डोनेट किया। लोगों ने मेला समिति द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला सिर्फ व्यपारिक केंद्र ही नहीं, बल्कि मनोरंजन के साथ लोगों को घर परिवार जैसा एहसास कर रहा है।

रक्तदान शिविर में अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, ज़ाहिद खान, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नगर, मधु भवनानी, केश कुमार साह, विनय सिंह, चंदन वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं।

तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस
द ग्रेट जैमिनी सर्कस दिन में तीन शो कर रहा है। सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। भीड़ होने के कारण शुक्रवार से रविवार तक लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़़़ रहा है। सर्कस के कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं।

मोगली और बल्लू को देखकर खुश हुए बच्चे
मेले में लगाए गए जंगलबुक शो में बच्चे नदी, पहाड़, झरना के साथ मोंगली और उसके दोस्तों को देख कर काफी खुश हुए। बच्चों के साथ परिवार के लोग भी मनोरंजन करते रहे। वहीं मेला में रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांचं भर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...