24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'CM 10-15 करोड़ में जेल चला जाता है, अडानी 2000 करोड़ में...

‘CM 10-15 करोड़ में जेल चला जाता है, अडानी 2000 करोड़ में भी बाहर… तुरंत अरेस्ट हों’, राहुल गांधी की डिमांड

Published on

नई दिल्ली

उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है.अदाणी पर आरोप हैं कि उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप में सौर परियोजनाओं के अनुबंध और वित्त पोषण हासिल करने लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी. अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडाणी पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अदाणी इस देश में एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह क्यों घूम रहे हैं. मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है…अडानी ने जाहिर तौर पर 2000 करोड़ रुपये का एक घोटाला किया है और संभवतः कई अन्य घोटाले किए हैं, लेकिन वह बेखौफ घूम रहे हैं…हम इसे बार-बार दोहरा रहे हैं…यह इस बात की पुष्टि है कि हम क्या कह रहे हैं, प्रधानमंत्री अदाणी को बचा रहे हैं और प्रधानमंत्री अडानी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं…’

पीएम मोदी अदाणी को बचा रहे हैं- राहुल
राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं. इंडिया में अदाणी जी और मोदी जी एक हैं तो सेफ हैं. भारत में अदाणी जी का कोई कुछ नहीं कर सकता है. एक सीएम 10-15 करोड़ के आरोप में जेल चला जाता है लेकिन अदाणी जी 2 हजार रुपये का स्कैम करते हैं. कारण है पीएम उनको प्रोटक्ट करते हैं. पीएम मोदी अदाणी को बचा रहे हैं, और वो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.’

तुरंत अरेस्ट हों अदाणी- राहुल
राहुल गांधी ने कहा, ‘अमेरिका में उन्होंने क्राइम किया है 2 हजार करोड़ रुपये का स्कैम है. मगर हिंदुस्तान में अदाणी जी का कोई कुछ नहीं कर सकता है. अदाणी जी को अऱेस्ट होना चाहिए. माधुरी बुच को हटाया जाना चाहिए और उनकी जांच होनी चाहिए. प्रधानमंत्री जी इस व्यक्ति को 100 फीसदी बचा रहे हैं. ये व्यक्ति बीजेपी को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं. हमारी जेपीसी की मांग है. हम कहना चाहते हैं कि अदाणी जी को अरेस्ट किया जाना चाहिए.’

राहुल ने कहा कि हम जानते हैं कि अदाणी का कुछ नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा,’अगर वो लीगल तरीके से काम कर रहे हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है. अगर सरकार को लग रहा है कि कुछ गड़बड़ है तो वह जांच करे. शुरूआत तो वहीं से होगी ना कि अदाणी जी को पकड़िए और उन्हें अंदर करिए फिर पूछताछ करिए. उन्हें माधुरी बुच बचा रही है जो उनके स्टॉक की कीमतों को नियंत्रित करती हैं. उन्हें भी पद से हटाना चाहिए. ‘

संसद में उठाएंगे मुद्दा, समझौते की जांच हो
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। राहुल ने कहा कि जिस भी राज्य सरकारों में अडानी ग्रुप के साथ समझौता हुआ है, उसकी जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में जेपीसी की जांच होनी चाहिए। राहुल ने कहा कि अडानी के भ्रष्टाचार की बात मैं नहीं कर रहा हूं ये अमेरिकी एजेंसी ने जांच में बातें कही हैं। राहुल ने कहा कि जांच में जो भी शामिल हो उसको सजा मिलनी चाहिए।

गई लाइट, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच राहुल गांधी को आ गई हंसी
राहुल गांधी के साथ आज एक अजीब वाक्या हुआ। कांग्रेस सांसद गौतम अडानी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। राहुल बोल ही रहे थे कि अचानक लाइट चली गई। लाइट के अचानक गोल होने पर राहुल गांधी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर-जोर से हंसने लगे।

लगे हैं ये आरोप
आपको बता दें कि अदाणी के साथ जिन अन्य लोगों पर आरोप लगे हैं, उनमें उनके भतीजे और अडानी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी और कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे विनीत जैन शामिल हैं. जैन 2020 से 2023 तक कंपनी के सीईओ थे और वह इसके निदेशक मंडल के प्रबंध निदेशक हैं.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...