24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिसंसद सत्र से पहले फिर कांग्रेस ने बनाया माहौल, हंगामा होना तय,...

संसद सत्र से पहले फिर कांग्रेस ने बनाया माहौल, हंगामा होना तय, समझिए विपक्ष का प्लान

Published on

नई दिल्ली

उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अडानी पर आरोप हैं कि उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप में सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट और फंडिंग हासिल करने लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी और यह बात उन्होंने अमेरिकी निवेशकों से छिपाई। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारत में राजनीति तेज हो गई है। सोमवार से शुरू होने जा रहे संसद सत्र में इस मुद्दे को लेकर हंगामा होने के आसार हैं। इसके संकेत लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दे दिए। वहीं बीजेपी ने इस घटनाक्रम के समय पर सवाल उठाया और कहा कि ये सब संसद सत्र से ठीक पहले ही क्यों हुआ?

कांग्रेस ने सरकार को घेरने का बनाया माहौल
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अडानी के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। राहुल ने दावा किया किया कि गौतम अडानी की गिरफ्तारी नहीं होगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके साथ मिले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी को संरक्षण दे रहे है और अडानी के साथ अपराध में संलिप्त हैं। मामले की जांच होने पर आखिर में प्रधानमंत्री का नाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष जेपीसी के गठन के लिए मांग जारी रखेगा।

बीजेपी ने किया कांग्रेस के आरोपों का पलटवार
इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। बीजेपी का कहना है कि इस रिपोर्ट में जिन राज्यों का जिक्र है उन सभी राज्यों में उस समय विपक्षी दलों का शासन था। बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटनाक्रम के समय पर भी सवाल उठाया, क्योंकि यह संसद का सत्र शुरू होने और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने से ठीक पहले हुआ है। मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जॉर्ज सोरोस और उनके गुट के हाथों का मोहरा बनने को तैयार है।

क्या विपक्ष संसद में हंगामा करने का बना रहा प्लान?
संसद में विपक्ष का हंगामा अब आम बात बन गई है। मॉनसून सत्र में भी विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष कभी मणिपुर को लेकर तो कभी अडाणी को लेकर हंगामा करता रहा है। वहीं संसद सत्र से ठीक पहले अडाणी पर लगे आरोप को भी विपक्ष सरकार के खिलाफ आड़े हाथ लेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि हर संसद सत्र से पहले विपक्ष माहौल बनाता है। उन्होंने मॉनसून सत्र से पहले कहा था कि भारत को एक जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत है, लोग नारे नहीं, बहस चाहते हैं, परिश्रम चाहते हैं, नाटक और संसद में अशांति नहीं।

क्या बैकफुट पर है विपक्ष?
लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष फ्रंटफुट पर आ गया था। संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी दल सरकार को घेर रहे थे। वजह थी बीजेपी को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिलना। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी फिर फ्रंटफुट पर आ गई। हरियाणा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला। जम्मू-कश्मीर चुनाव में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद हाल ही में हुए महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के एग्जिट पोल्स में भी बीजेपी सरकार बनती दिख रही है। ऐसे में विपक्ष के पास सरकार को घेरने का मुद्दा चुनाव तो नहीं हो सकता। लेकिन अडाणी पर लगे आरोप जरूर विपक्ष के लिए एक मौका है, जिसे वो सदन में भुनाने की कोशिश करेगा।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...