24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिदलबदलुओं पर आखिर इतना क्यों भरोसा, क्या आप बदलने लगी स्टाइल?

दलबदलुओं पर आखिर इतना क्यों भरोसा, क्या आप बदलने लगी स्टाइल?

Published on

नई दिल्ली

क्या आम आदमी पार्टी अब अपना स्टाइल बदलने लगी है? आखिर पार्टी दलबदलुओं पर इतना भरोसा क्यों कर रही? ये सवाल उस समय उठे जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। ये चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं। पहली लिस्ट में AAP ने 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें से 6 नेता ऐसे हैं जो दूसरी पार्टियों से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। तीन नेता बीजेपी से और तीन नेता कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

AAP की पहली लिस्ट में 11 कैंडिडेट
आप की पहली लिस्ट में ब्रह्म सिंह तंवर को छतरपुर सीट से चुनावी रण में उतारा गया है। अनिल झा किराड़ी से AAP के उम्मीदवार होंगे। दीपक सिंगला विश्वास नगर और सरिता सिंह रोहतस नगर से चुनाव लड़ेंगी। बीबी त्यागी को लक्ष्मी नगर और राम सिंह नेताजी को बदरपुर से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। जुबैर चौधरी सीलमपुर से AAP के उम्मीदवार होंगे और वीर सिंह ढींगान सीमापुरी से चुनाव लड़ेंगे। गौरव शर्मा घोंडा से और मनोज त्यागी को करावल नगर से पार्टी ने टिकट दिया है। सोमेश शौकीन मटियाला से AAP के उम्मीदवार होंगे।

11 में से 6 उम्मीदवार दूसरे दलों से
11 उम्मीदवारों की लिस्ट में छह नेता दूसरी पार्टियों से आए हैं। इनमें तीन नेता बीजेपी से और तीन कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। ब्रह्म सिंह तंवर और अनिल झा बीजेपी के पूर्व विधायक हैं और इसी साल AAP में शामिल हुए हैं। बीबी त्यागी भी बीजेपी के पूर्व नेता हैं और दिल्ली नगर निगम के दो बार पार्षद रह चुके हैं। दीपक सिंगला पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं जो पिछली बार विश्वास नगर में बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा से हार गए थे। सरिता सिंह AAP की स्टूडेंट विंग, छात्र युवा संघर्ष समिति की प्रमुख हैं और रोहतस नगर से पूर्व विधायक हैं।

‘आप’ ने क्यों बदली रणनीति
राम सिंह नेताजी बदरपुर से दो बार के विधायक हैं और जुबैर चौधरी सीलमपुर से पांच बार के विधायक और कांग्रेस नेता मतीन अहमद के बेटे हैं। वीर सिंह धींगान, जो पहले कांग्रेस में थे, सीमापुरी से तीन बार के विधायक रहे हैं। गौरव शर्मा संगठन निर्माण के लिए AAP के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं। मनोज त्यागी पूर्व पार्षद हैं। सोमेश शौकीन भी कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं जो इसी साल AAP में शामिल हुए थे।

विपक्षी नेताओं को खास मैसेज
दूसरे दलों से AAP में आए नेताओं को तरजीह देकर अरविंद केजरीवाल ने खास मैसेज देने की कोशिश की है। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को ये बताने की कोशिश की है कि अगर वो आप में आते हैं तो पार्टी उन्हें हाथों हाथ लेगी। केजरीवाल के इस दांव से बीजेपी और कांग्रेस दोनों को अपने रणनीतिक प्लान में बदलाव करना होगा। आप संयोजक ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है।

तीन विधायकों के टिकट कटे
ये तीनों विधायक किराड़ी से रितुराज झा, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मटियाला से गुलाब सिंह यादव हैं। अब देखना होगा कि AAP इन नेताओं को दूसरी सीटों से टिकट देती है या नहीं। अब सवाल ये है कि आखिर पार्टी ने अपने ही विधायकों को टिकट क्यों काटे। वहीं तीन सीटें ऐसी हैं जहां आप कैंडिडेट हार गए थे लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। ऐसा माना जा रहा कि अरविंद केजरीवाल इसके जरिए नेताओं-कार्यकर्ताओं को भरोसा देना चाहते हैं कि अगर वो एक्टिव रहेंगे तो पार्टी उन पर भरोसा कायम रखेगी।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...