24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिगृह मंत्री अमित शाह ने की कमिश्नर संजय अरोड़ा के साथ मीटिंग,...

गृह मंत्री अमित शाह ने की कमिश्नर संजय अरोड़ा के साथ मीटिंग, कहा दिल्ली में क्राइम कंट्रोल करना आपकी जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में आए दिन हो रहीं हत्या, लूट, बलात्कार और झपटमारी जैसे अपराधों की बड़ी-बड़ी वारदातों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के साथ गृह मंत्रालय में बैठक कर यहां देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। सिक्योरिटी रिव्यू में गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को साफतौर पर निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आपकी और पूरी दिल्ली पुलिस की है कि दिल्ली पुलिस को देखकर दिल्ली के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। पुलिस को देखकर दिल्ली वालों में सुरक्षा का भाव आना चाहिए और अपराधियों में भय और डर का। ऐसा नहीं कि दिल्ली पुलिस को देखकर लोग डरें और गैंगस्टर और बदमाश वारदात करते रहें।

अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सिक्योरिटी रिव्यू में गृह मंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को कहा कि निर्देश दिया कि यह साफ है कि अपराध के खिलाफ केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए दिल्ली की कानून-व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें यहां रहने वाले लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें, उनमें अपराध और अपराधियों के डर का कोई माहौल ना हो। हर एक दिल्ली वाला खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस करे। यह जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ ही पूरी दिल्ली पुलिस की है। इसके लिए दिल्ली पुलिस के हर कर्मचारी की यह व्यक्तिगत जवाबदेही है।

क्या है दिल्ली पुलिस की प्रायरिटी?
उन्होंने लोगों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए कुछ अहम क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर विशेष अभियान चलाए जाने चाहिए, जिसका असर भी लोगों में सकारात्मक रूप से दिखाई दे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की प्रायरिटी दिल्ली में अपराध और अपराधियों को कंट्रोल करना तो है ही साथ ही बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को भी दिल्ली पुलिस प्राथमिकता दे।

गृह मंत्री ने की अहम बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री की दिल्ली पुलिस और यहां सिक्योरिटी रिव्यू करने को लेकर गुरुवार को हुई इस बैठक के बारे में पहले चर्चा थी कि गृह मंत्री दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर जाकर मीटिंग लेंगे। लेकिन उन्होंने यह मीटिंग गृह मंत्रालय में की। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी चीफ तपन कुमार डेका और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के अलावा दिल्ली पुलिस और अन्य विभागों के अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। सिक्योरिटी रिव्यू के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से गृह मंत्री को एक प्रजेंटेशन भी दिखाई गई। इसमें दिल्ली पुलिस ने अपने तमाम गुड वर्क और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी गृह मंत्री को विस्तारा से बताया।

सूत्रों ने बताया कि सिक्योरिटी रिव्यू में दिल्ली पुलिस की तरफ से गृह मंत्री को बताया गया कि वह दिल्ली में कैसे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम कर रही है। खासतौर से गैंगस्टरों पर। इसमें नए बने तीनों कानूनों के बाद की प्रगति और दिल्ली पुलिस अपराध और अपराधियों को कंट्रोल करने के लिए क्या नए-नए टूल का इस्तेमाल कर रही है। यह भी विस्तार से बताया। सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ी गई ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप मामले के काम की सराहना भी की।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...