— विशाखापटनम के एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर एस जिथेंद्र रेडडी भी होंगे रिटायर
भेल भोपाल।
बीएचईएल की देशभर की अलग—अलग यूनिटों से 24 सितंबर को 55 अधिकारी—कर्मचारी अपनी सेवाओं को अलविदा कहेंगे। इनमें एचपीवीपी विशाखापटनम के एक्जीक्यूटीव एस जिथेंद्र रेडडी भी शामिल हैं। वहीं भोपाल यूनिट से 7 अधिकारी—कर्मचारी रिटायर होंगे। इनमें एजीएम मिनी नायडू, डिप्टी मैनेजर एचएस प्रजापति, एई श्रीराम विश्वकर्मा, एसएई गौतम मोरे, एसएई भूरसिंह मेहरा, एसएई रमेश कुमार, आर्टीजन ई एक्का शामिल हैं।
