24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिभले ही दिल्ली में AAP ने खोया अपना बड़ा चेहरा, लेकिन दलबदल...

भले ही दिल्ली में AAP ने खोया अपना बड़ा चेहरा, लेकिन दलबदल की रेस में अभी भी बीजेपी से आगे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने में लगी हुई है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। आप के सीनियर नेता कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल हो गए। लेकिन इसके बाद भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में दिख रही है। वजह है कांग्रेस के कई पूर्व विधायक पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं। दल बदलने का यह सिलसिला दिल्ली की राजनीति में बीजेपी और आप के बीच मुकाबला और रोचक बना रहा है। 2013 के बाद से दिल्ली में कांग्रेस की जमीन लगभग खत्म हो गई है, पार्टी अपनी खोई हुई जमीन पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

कांग्रेस के कई नेता हुए AAP में शामिल
दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है। यही वजह है कि पिछले दो महीने में कई कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इसमें ज़ुबैर चौधरी, उनके पिता मतीन चौधरी, वीर सिंह ढींगान और सुमेश शौकीन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ज़ुबैर चौधरी बाबरपुर इलाके में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे। उनके पिता मतीन चौधरी पांच बार विधायक रहे हैं। वीर सिंह धींगान सीमापुरी से तीन बार के विधायक रह चुके हैं। सुमेश शौकीन मटियाला से एक बार विधायक रहे हैं और चार बार चुनाव लड़ चुके हैं।

क्या मजबूत होगी आम आदमी पार्टी?
इन नेताओं के आप में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है। कांग्रेस के ये नेता हाल के चुनावों में आप उम्मीदवारों से चुनाव हारे थे। हालांकि आप का मानना है कि इन नेताओं की इनके क्षेत्रों में मजबूत पकड़ है। आप ने इन नेताओं को उनके पुराने विधानसभा क्षेत्रों से टिकट देने का वादा किया है। माना जा रहा है कि ज़ुबैर चौधरी सीलमपुर से, वीर सिंह धींगान सीमापुरी से और सुमेश शौकीन मटियाला से चुनाव लड़ेंगे।

‘आप के लिए फायदेमंद साबित होंगे ये नेता’
आप का कहना है कि उन्होंने अपने मतभेदों को भुलाकर इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। हमने देखा है कि इन नेताओं का अपने इलाकों में अब भी अच्छा प्रभाव है। लोग अक्सर कहते हैं कि पहले वाले विधायक ज्यादा काम करते थे। इसलिए हमें उम्मीद है कि ये नेता हमारे लिए फायदेमंद साबित होंगे।

कांग्रेस ने क्या कहा?
दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इन नेताओं के आप में जाने को ज़्यादा तवज्जो नहीं दी है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जब हम मैदान में उतरेंगे तो जनता को पता चल जाएगा कि असली ताकत किसके पास है।’ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इन नेताओं के आप में शामिल होने को अवसरवाद बताया। उन्होंने कहा कि यह दल-बदल का मौसम है। पहले बीजेपी भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर नेताओं को खरीदती थी। अब आप भी वही कर रही है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...