12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में चुनाव से पहले सीएम आतिशी को बड़ी राहत, कोर्ट ने...

दिल्ली में चुनाव से पहले सीएम आतिशी को बड़ी राहत, कोर्ट ने मानहानि केस में कार्रवाई पर लगाई रोक

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बड़ी राहत दी है। आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में कार्रवाई पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बीजेपी के एक नेता की ओर से दायर शिकायत पर आतिशी को समन जारी किया था। बीजेपी नेता ने आतिशी पर उनकी मानहानि करने का आरोप लगाया था।

दिल्ली कोर्ट से आतिशी को राहत
विशेष न्यायाधीश ने आतिशी की ओर से दायर एक अर्जी पर आदेश दिया, जिन्होंने मामले में उन्हें समन जारी करने संबंधी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि यह निर्देश दिया जाता है कि मजिस्ट्रेट अदालत में कार्रवाई अगले आदेश तक स्थगित रखी जाए। दलीलों के लिए अगली तारीख दो दिसंबर 2024 निर्धारित की जाए।

मानहानि केस में कार्रवाई पर लगाई रोक
बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने यह आपराधिक मामला दायर किया था। उन्होंने आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी के एक बयान के जरिए मानहानि करने का आरोप लगाया था। आतिशी ने बयान में कथित तौर पर दावा किया था कि बीजेपी ने केजरीवाल नीत तत्कालीन सरकार को गिराने के लिए आम आदमी पार्टी के कई विधायकों से संपर्क कर पैसे देने की पेशकश की थी।

क्या है पूरा मामला
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 28 मई को मामले में आतिशी को समन जारी किया था। हालांकि, उसने मामले में आरोपी के तौर पर केजरीवाल को तलब करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने बाद में 23 जुलाई को आतिशी को जमानत दे दी थी। आतिशी ने कथित तौर पर दावा किया था कि आप के 21 विधायकों से बीजेपी ने संपर्क किया था और पाला बदलने के लिए उनमें से प्रत्येक को 25 लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी। प्रवीण शंकर कपूर ने कहा था कि आप नेता अपने दावे के समर्थन में सबूत पेश करने में नाकाम रहीं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...