22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले में बॉलीवुड नाइट- इंतजार हो गई इंतहा की जैसी...

भोजपाल महोत्सव मेले में बॉलीवुड नाइट- इंतजार हो गई इंतहा की जैसी सुमधुर गीतों से मोहा मन

Published on

भोपाल

शहर के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में रोजाना शाम 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति दी गई। इसमें माही ठाकुर एंड बैंड ने एक से बढ़कर एक नए पुराने गानों की प्रस्तुति दी। इसमें प्यार हमें किस मोड़ पे लाया, इंतजार हो गई इंतहा की, क्या उस गली से कभी तेरा जाना हुआ, भीगी भीगी रात न जाने कोई हमारी कहानी अधूरी जैसी गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। माही ठाकुर की प्रस्तुति से शुक्रवार को भोजपाल महोत्सव मेला का मंच गुलजार हो उठा। मंच का संचालन महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में रोजाना बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। मेला मंच पर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है।

सूफी नाइट में कव्वाली की प्रस्तुति रविवार को
मेला में रविवार 24 नवंबर को शाम 7 बजे से सूफी नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रसिद्ध कव्वाल हमसर हयात और अथहर हयात बंधुओं द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें रहमतों का दरिया, हम मोहम्मद वाले हैं, मेरे मालिक बता तूं, बेवफा से बफा करे कोई, आज हमने उसे पुकारा है जैसी एक से बढ़कर एक कव्वाली की प्रस्तुति देंगे।

मोगली और बल्लू को देखकर खुश हुए बच्चे
मेले में लगाए गए जंगलबुक शो में बच्चे नदी, पहाड़, झरना के साथ मोंगली और उसके दोस्तों को देख कर काफी खुश हुए। बच्चों के साथ परिवार के लोग भी मनोरंजन करते रहे। वहीं मेला में रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांचं भर रहे हैं।

सीसी कैमरे से की जा रही मेले की निगरानी
मेला परिषद में विभिन्न तरह की 400 से ज्यादा दुकाने लगाई गई हैं। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर,दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग आज की व्यवस्था की गई है।

तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस
द ग्रेट जैमिनी सर्कस दिन में तीन शो कर रहा है। सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। भीड़ होने के कारण शुक्रवार से रविवार तक लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़़़ रहा है। सर्कस के कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...