11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलयशस्वी-राहुल की रिकॉर्ड साझेदारी, बुमराह के पंच से बेदम AUS, भारत के...

यशस्वी-राहुल की रिकॉर्ड साझेदारी, बुमराह के पंच से बेदम AUS, भारत के शिकंजे में मैच

Published on

पर्थ

किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सिर्फ 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में ऐतिहासिक वापसी कर पाएगी। मगर ये नई टीम इंडिया है। जो असंभव को संभव करना जानती है, जिसने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पहले भी कई कमाल किए हैं। शायद भारतीय टीम एक और चमत्कार की ओर बढ़ रही है। पर्थ में जारी पहले टेस्ट के दूसरा दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने जसप्रीत बुमराह की करामाती गेंदबाजी के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग साझेदारी के बूते 172 रन बनाकर 218 रन की विशाल लीड ले ली है।

दूसरे दिन के खेल में क्या हुआ?
कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के दम पर भारत ने पहले तो ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर समेटा और फिर 46 रन की लीड हासिल कर ली। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने डटकर बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 172/0 तक पहुंचा दिया। राहुल 153 गेंद में 62 और यशस्वी जायसवाल 193 गेंद में 90 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यशस्वी-राहुल के बीच रिकॉर्ड पार्टनरशिप
पहली पारी में विवादास्पद तरीके से आउट हुए राहुल और युवा जायसवाल ने जबरदस्त परिपक्वता दिखाई। शुरू में दोनों ने डिफेंसिव रुख अपनाया, लेकिन एक बार क्रीज पर सेट होने के बाद खुलकर शॉट्स भी मारे। पहली पारी के आधार पर मिली 46 रन की लीड को स्टंप्स तक सवा दो सौ तक पहुंचाने में कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। अब राहुल और यशस्वी ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड बना डाला। 20 साल बाद ये पहला मौका था, जब भारत की किसी सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी पूरी की हो।

वरना और ज्यादा होती भारत की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी जोड़ी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारत को आखिरी विकेट के लिए काफी इंतजार कराया। ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे, जिसके बाद स्टार्क (113 गेंद में 26 रन) और हेजलवुड (31 गेंद में नाबाद सात रन) ने 18 ओवर तक चली 25 रन की साझेदारी की। इसकी वजह से भारतीय टीम 46 रन की ही बढ़त ले सकी। भारत को दिन का पहला विकेट दूसरे ही ओवर में बुमराह ने दिला दिया। टेस्ट में पदार्पण कर रहे हर्षित राणा ने दूसरे दिन गेंदबाजी की शुरुआत की, जिन्होंने 15.2 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिए।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...