21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिमुझे एनडीए के हर कार्यकर्ता पर गर्व... महाराष्ट्र की जीत पर उत्साह...

मुझे एनडीए के हर कार्यकर्ता पर गर्व… महाराष्ट्र की जीत पर उत्साह में पीएम मोदी, झारखंड नतीजों पर क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने बंपर जीत दर्ज की है। बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को सूबे में दो तिहाई से ज्यादा सीटें आती दिख रहीं। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी के 50 सीट पर पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा। महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इसे विकास की जीत, सुशासन की जीत करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि एकजुट होकर हम और भी ऊंचे उठेंगे। यही नहीं पीएम मोदी ने झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन को बधाई दी।

महाराष्ट्र की जीत पर पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत पर रिएक्ट किया। उन्होंने एक्स पर बैक टू बैक तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ‘विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंचे उठेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के मेरे भाई-बहनों, खासकर राज्य के युवाओं और महिलाओं का हार्दिक आभार। यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र।’

उपचुनाव में एनडीए कैंडिडेट की जीत पर कही ये बात
प्रधानमंत्री मोदी ने अगले ट्वीट कहा कि ‘एनडीए के जनहितैषी प्रयासों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है। मैं विभिन्न राज्यों के लोगों को विभिन्न उपचुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’

एनडीए के हर कार्यकर्ता पर गर्व- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अगले ट्वीट में कहा कि मुझे एनडीए के हर कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे पर विस्तार से बात की।

पीएम मोदी ने जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में जेएमएम गठबंध की जीत पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...