11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलऑक्शन से एक दिन पहले अर्जुन तेंदुलकर की तबीयत से हुई धुनाई,...

ऑक्शन से एक दिन पहले अर्जुन तेंदुलकर की तबीयत से हुई धुनाई, 4 ओवर में लुटा डाले बोराभर रन

Published on

नई दिल्ली

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के शुरू होते ही इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन की चर्चा तेज हो गई है। मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊद अरब के जेद्दा शहर में 24 और 25 नवंबर को किया जाना है। ऐसे में ऑक्शन से पहले श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने धमाकेदार खेल माहौल गर्म कर दिया है, लेकिन मुंबई इंडियंस से रिलीज हुए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का ऑक्शन से पहले बुरा हाल हो गया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी में जमकर पिटाई हुई। मुंबई के खिलाफ गोवा में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 12 की इकॉनमी रेट से 48 रन लुटा दिए। इस दौरान अर्जुन को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में अर्जुन बुरी तरह से फ्लॉप रहे। बैटिंग में अर्जुन तेंदुलकर सिर्फ 9 रन ही बना पाए।

अर्जुन को मुंबई ने नहीं किया रिटेन
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। ऐसे में अर्जुन का नाम अब ऑक्शन टेबल होगा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी दमदार खेल दिखाया था, लेकिन ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले अर्जुन टी20 फॉर्मेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

मुंबई ने 26 रन से गोवा हराया
वहीं बात करें मुकाबले की टीम तो गोवा के खिलाफ इस मैच में मुंबई की टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 130 रनों की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गोवा की टीम ने भी मुंबई को कड़ी देने की कोशिश की, लेकिन वह 20 ओवर में 8 विकेट पर 224 रन ही बना पाई, जिससे मुंबई की टीम ने मैच को 26 रन से अपने नाम कर लिया।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...