भेल भोपाल।
24 नवंबर को श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचन्द्रजी का 137 वां शुभ जन्म महामहोत्सव महासमारोह मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न मांगलिक और सांस्कतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रात: छह बजे प्रभात फेरी के साथ उत्सव शुरू होगा। इसके बाद संगीतांजलि, प्रसाद व स्वल्पाहार, शोभा यात्रा, भजन—कीर्तन, आनंद बाजार आदि कार्यक्रम होंगे।
