22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री श्री श्री त्रिदंडी श्रीमन नारायण रामानुज श्रीनगर स्वामी जी ने किया...

श्री श्री श्री त्रिदंडी श्रीमन नारायण रामानुज श्रीनगर स्वामी जी ने किया भगवान बालाजी का हुआ 108 कलश से अभिषेक

Published on

भेल भोपाल।

रायसेन रोड सज्जन सिंह पटेल नगर स्थित एनआरआई लक्ष्मी पद्मावती वेंकटेश बालाजी हनुमान एवं गरुण मंदिर में आयोजित किए जा रहे छह दिवसीय ब्रह्मेउत्सव का आज पाचवां दिन था। श्री श्री श्री त्रिदंडी श्रीमन नारायण रामानुज श्रीनगर स्वामी जी मंदिर प्रांगण मे उपस्थित थे। जिससे सुबह से ही मंदिर में भक्तों के बीच बड़ा उत्साह था। सुबह बालाजी भगवान को प्रार्थना आराधना से जगाया गया। बालाजी महाराज का मनमोहक श्रंगार किया गया। यज्ञशाला में सुदर्शन हवन व शांति पाठ का आयोजन किया गया। यज्ञशाला के सभी 4 द्वारों पर बलिदान किया गया। अग्निशांति के लिए हवन पूजा मे पूर्णाहुति दी गई।

बालाजी महाराज पालकी में सवार होकर मंदिर में परिक्रमा के लिए निकले। इस ब्रह्मेउत्सव के प्रधान कलश को 108 कलश के साथ रखा गया। भगवान बालाजी का 108 कलश से अभिषेक किया गया। इन कलशों में दूध दही मक्खन शकर शहद व घी से बालाजी का अभिषेक किया गया। पूजा के बाद प्रधान कलश बालाजी महाराज को अर्पित किया गया। बालाजी महाराज के साथ ही उनकी पत्नी श्री पद्मावती व माता गोदा देवी का बहुत ही मनमोहक श्रंगार किया गया।

श्री श्री श्री त्रिदंडी श्रीमन नारायण रामानुज श्रीनगर स्वामी जी ने भक्तों को प्रवचन भी दिया जिसमें उन्होंने बताया कि भारत क्यों विश्व गुरु कहलाता था और शिक्षा के महत्व को समझाया। शाम की पुजा मे विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। झुलाउत्सव मे भगवान बालाजी को झूले मे बैठाकर झुलाया गया। व अंत मे मंदिर प्रांगण मे दीप प्रज्जलित कर दीपउत्सव मनाया गया। पूजा के संपूर्ण प्रोग्राम को दक्षिण भारतीय पद्धति से करवाया गया।

कल छह दिवसीय ब्रह्मेउत्सव का अंतिम दिन हैं। जिसमें मंदिर प्रांगण मे भगवान बालाजी पुष्करिणी स्थान करेगे। मंदिर के शीर्ष पे 12 साल पहले लगे कलश को हटाकर सुदर्शन च्रक की स्थापना की जायेगी। मंदिर के संरक्षक डी. सुबोध सिंह व श्रीमती जयश्री सिंह नें सभी भक्तों सें अनुग्रह किया है की मंदिर में पधार कर इस आयोजन का लाभ उठाएं।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...