12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्लीवालो स्वेटर और रजाई निकाल लो! 2-3 दिन बाद गिरेगा पारा, पड़ेगी...

दिल्लीवालो स्वेटर और रजाई निकाल लो! 2-3 दिन बाद गिरेगा पारा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Published on

नई दिल्ली

देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने रविवार को बताया कि अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में हल्के और मध्यम स्तर बर्फबारी देखने को मिली है। हिमाचल में भी थोड़ी बहुत बर्फबारी हुई है। इसके अलावा बाकी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

दो-चार दिन में घने कोहरे की संभावना नहीं
उन्होंने कहा कि अभी तापमान सामान्य है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री है। आगे दो-तीन दिन में मौसम ऐसा ही रहने वाला है, उसके बाद इसमें गिरावट देखी जाएगी। मौसम बदल रहा है, जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी। इसके तीन-चार दिन बाद हम पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने कोहरे की अपेक्षा कर सकते हैं।दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर उन्होंने कहा कि यहां पर मौसम बिल्कुल सामान्य है। आने वाले दो-चार दिन में घने कोहरे की संभावना नहीं है। सामान्य रूप से जैसे-जैसे समय बढ़ेगा, तापमान में गिरावट आएगी।

दिल्ली में प्रदूषण का कहर
मौसम की करवट के साथ दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार सुबह 7.30 बजे तक राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 अंक पर पहुंच गया था, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...