11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयओम बिरला की बेटी अंजलि दामाद अनीस को आशीर्वाद देने पहुंचे 'भगवान...

ओम बिरला की बेटी अंजलि दामाद अनीस को आशीर्वाद देने पहुंचे ‘भगवान राम’, जानें और कौन दिग्गज

Published on

जयपुर

देश के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की आईआरपीएस (IRPS) बेटी अंजलि बिरला की शादी के बाद बीती रात दिल्ली में रिसेप्शन समारोह आयोजित हुआ। इस रिसेप्शन में देश और प्रदेश की कई नामचीन राजनीतिक हस्तियों और फिल्मी हस्तियांे समेत कई लोगों ने शिरकत की। इस दौरान बिरला की बेटी-दामाद अनीस के रिसेप्शन समारोह में राजस्थान और देश के चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया। इसको लेकर अब रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रामायण सीरियल के पात्र अरुण गोविल भी पहुंचे समारोह में
रिसेप्शन समारोह में प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और मेरठ के सांसद अरुण गोविल भी पहुंचे, जहां उन्होंने भी नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा पूर्व अभिनेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद थे। इसी तरह प्रसिद्ध फिल्मी गायक उदित नारायण, सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कई हस्तियां ने भी अंजली और अनीश को बधाई दी।

प्रदेश से बीजेपी की इन हस्तियों ने की शिरकत
अंजलि बिरला के रिसेप्शन समारोह में राजस्थान से भी बीजेपी की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इनमें पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के राज्यपाल के किशन राव बागडे़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, बीजेपी राजस्थान की सह प्रभारी विजया राहटकर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, राजस्थान बीजेपी के चीफ मदन राठौड़, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी समेत बीजेपी की कई हस्तियों ने भी शिरकत की। साथ ही अंजलि और अनीश को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

राहुल गांधी समेत कांग्रेसी दिग्गजों ने भी समारोह में की शिरकत
इसी तरह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी के रिसेप्शन समारोह में कांग्रेस की भी हस्तियों ने शिरकत की। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भी समारोह में हिस्सा लिया और नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव ने भी शिरकत की।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...