भोपाल।
भोपाल शहर में सर्दी ने दस्तक दे दी है और इस मौसम को ध्यान में रखते हुए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल रजिस्टर्ड के सदस्यों ने इंद्रपुरी स्थित तुरंत महादेव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया, जिसमें भोलेनाथ को सर्दी से बचाने के लिए उन्हें गर्म वस्त्र पहनाए गए और समीप ही एक हीटर भी रखा गया। मंदिर में विधि विधान से पूजा करने के बाद पंडित गिरीश मिश्रा ने भगवान शिव के समक्ष सर्दी के मौसम से बचाव के लिए विशेष प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंडल सचिव रिंकू भटेजा, प्रदेश सनातन धर्म रक्षक सेवा के उपाध्यक्ष सचिन सेवारमानी, मनोज पांडे, आकाश साहू, अमरीश पटेल, सचिन आर्य, राधेश्याम कैलाशिया, प्रदीप सोनी, गजेंद्र ठाकुर समेत मंडल के कई सदस्य उपस्थित थे। मंडल सचिव रिंकू भटेजा ने कहा, “यह हमारी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम अपने भगवान और उनके प्रतीक रूपों की पूजा के साथ-साथ उनके भव्य संरक्षण के लिए भी काम करें। सर्दी के इस मौसम में भगवान शिव को गर्म वस्त्र पहनाकर हमने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की है
