10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के प्रशांत विहार में तेज धमाका, मिली सफेद पाउडर जैसी चीज,...

दिल्ली के प्रशांत विहार में तेज धमाका, मिली सफेद पाउडर जैसी चीज, मौके पर स्पेशल टीम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के प्रशांत विहार में PVR के पास तेज धमाका हुआ है. दिल्ली पुलिस के पास कॉल कर इसकी सूचना दी गई है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सबसे पहले इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह किस तरह का ब्लास्ट है.

दरअसल, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में तेज ब्लास्ट हुआ है. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ब्लास्ट के साथ-साथ कॉल करने वाले शख्स के बारे में भी पता कर रही है.

पार्क की बाउंड्री वॉल के पास हुआ धमाका
फायर विभाग के मुताबिक 11 बजकर 48 मिनट पर प्रशांत विहार के बंसी स्वीट्स में संदिग्ध धमाके की बात पीसीआर कॉल पर बताई गई. फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. यह धमाका पार्क की बाउंड्री वॉल के पास हुआ. बताया जा रहा है कि मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज बिखरी हुई मिली है.

लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील
इस बीच, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही इसके बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी.

रोहिणी में पिछले महीने हुआ था ऐसा ही ब्लास्ट
इस धमाके ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को चिंता में इसलिए डाल दिया है. क्योंकि ठीक इसी तर्ज पर एक ब्लास्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक महीने पहले भी हुआ था. 20 अक्टूबर (रविवार) की सुबह रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के पास सुबह भयंकर धमाका हुआ था. प्रशांत विहार की तरह रोहिणी ब्लास्ट के बाद भी मौके से सफेद पाउडर बरामद किया गया था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...